
अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र जमा नहीं करने पर अटकेगा वेतन
सारण जिले के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र जमा करने की डेडलाइन जारी की है। शिक्षकों को प्रमाण पत्र शुक्रवार तक निर्धारित प्रपत्र में भरकर जमा करना अनिवार्य है। यदि कोई...
स्थानांतरित शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग का डेडलाइन जारी छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सारण जिले के शिक्षकों के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने गुरुवार को अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र जमा नहीं करने के मामले में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। जिन शिक्षकों का अब तक अंतिम वेतन भुगतान प्रमाण पत्र निर्गमन नहीं हुआ है, उन्हें शुक्रवार को हर हाल में निर्धारित प्रपत्र भरकर जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला कार्यालय की ओर से बताया गया है कि शिक्षक इसे सीधे कार्यालय में जमा कर सकते हैं या फिर ई-मेल पते स्रिङ्मी२३.२ं१ंल्ल@ॠें्र.ूङ्मे पर भेज सकते हैं। अधिकारियों ने विशेष तौर पर कहा है कि प्रपत्र जमा करने से पहले सभी शिक्षक यह सुनिश्चित कर लें कि उनकी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पर कोई निवेदन लंबित न हो।

यदि प्रणाली में निवेदन लंबित पाया जाता है, तो संबंधित शिक्षक का प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रपत्र में शिक्षक को अपना नाम, सामान्य भविष्य निधि समेत अन्य देनी है जानकारी एलपीसी आउट प्रपत्र में शिक्षक को अपना नाम, सामान्य भविष्य निधि या स्थायी खाता संख्या, एचआरएमएस पहचान संख्या, ई-शिक्षाकोष पहचान संख्या व मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि वे बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-1, टीआरई-2) से जुड़े हैं या नहीं।जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने कहा है कि यह प्रक्रिया समय पर पूरी करना सभी शिक्षकों के लिए बेहद आवश्यक है। यदि किसी शिक्षक द्वारा एलपीसी आउट समय पर नहीं कराया जाता है, तो उन्हें वेतन भुगतान तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। डीपीओ धनंजय पासवान ने यह भी अपील की है कि सभी संबंधित शिक्षक आज ही बिना किसी देरी के अपना प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि आगे की कार्यवाही में विलंब न हो। अधिकारी ने कहा कि यह कदम शिक्षकों के हित में है और इसका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। इनसेट एलपीसी आउट प्रपत्र में भरने वाले जरूरी बिंदु कर्मचारी का नाम सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) / स्थायी खाता संख्या (पीआरएएन) एचआरएमएस पहचान संख्या ई-शिक्षाकोष पहचान संख्या मोबाइल नंबर बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई-1, टीआरई-2) से संबद्धता का उल्लेख यह घोषणा कि संबंधित विद्यालय से कोई बकाया दावा शेष नहीं है अब 26 सितम्बर तक होगी अद्र्धवार्षिक परीक्षा की कॉपियों की जांच छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा-2025 की कॉपी जांच की समयसीमा में आंशिक संशोधन किया है। अब राज्य के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त प्राथमिक विद्यालयों (कक्षा 1 से 8) की कॉपियों का मूल्यांकन 16 सितम्बर से 26 सितम्बर 2025 के बीच कार्य दिवसों में किया जाएगा। परिषद ने इससे पहले 14 अगस्त 2025 को जारी पत्र के माध्यम से 15 सितम्बर तक मूल्यांकन पूरा करने का निर्देश दिया था लेकिन प्रगति धीमी रहने के कारण अब समयसीमा 10 दिन और बढ़ा दी गई है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि कॉपियों की जांच का कार्य संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के स्तर से प्रतिनियुक्त शिक्षकों द्वारा किया जाएगा। सभी जिलों में बनाए गए मूल्यांकन कैंपों पर कॉपियों की जांच का कार्य जारी है। परिषद ने कैंपों में मूल्यांकन की रफ्तार तेज करने पर बल दिया है।शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि नई समयसीमा के भीतर सभी जिलों में मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आंशिक रूप से संशोधित माने जाएंगे और 26 सितम्बर तक जारी रहेगा। जेपी विवि: स्नातक और स्नातकोत्तर में 19 से 24 तक दाखिले का मौका छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा ने क्षेत्रांतर्गत सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर (2024-26 व 2025-29 सत्र) में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पहली मेधा सूची और तृतीय चरण नामांकन की पहली मेधा सूची दोनों विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके आधार पर नामांकन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होकर अलग-अलग तिथियों तक चलेगी।स्नातकोत्तर (2024-26) सत्र की पहली मेधा सूची के आधार पर नामांकन 19 से 24 सितंबर तक होगा। वहीं चार वर्षीय स्नातक सत्र (2025-29) के तृतीय चरण नामांकन की पहली मेधा सूची के आधार पर छात्र-छात्राओं का नामांकन 19 से 23 सितंबर तक होगा।नामांकन के दौरान छात्र-छात्राओं को अपने अंक पत्र की सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्नातक तृतीय चरण नामांकन के लिए शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। इसके लिए एसबीआई कलेक्शन फंड के माध्यम से भुगतान करना होगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंक पत्र सत्यापन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही नामांकन की प्रक्रिया मान्य होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




