Chapra News: दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: दाउदपुर के मांझी प्रखंड की चेफुल पंचायत में रविवार को दहा नदी का बांध टूट जाने से 200 घरों में पानी भर गया और 300 बीघा फसल बर्बाद हो गई। ग्रामीणों ने राहत कार्य के लिए प्रशासन से मदद मांगी है। कई परिवार सुरक्षित स्थान पर शरण लिए हुए हैं और स्थिति बिगड़ने की आशंका है।

दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद
दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद

Chapra News: दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद दाउदपुर(मांझी)। मांझी प्रखंड की चेफुल पंचायत के इमादपुर बिंटोलिया में रविवार की अहले सुबह दहा नदी का बांध टूटने से गांव में हाहाकार मच गया। तेज रफ्तार से पानी गांव में फैलने लगा और देखते ही देखते करीब 200 घर जलमग्न हो गए। अचानक आई बाढ़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। कई परिवार जान बचाने के लिए घरों की छतों पर शरण लिए हुए हैं।

गांव की स्थिति

ग्रामीणों के अनुसार, पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। बांध टूटने से करीब 300 बीघा में लगी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बांध टूटने की यह दूसरी घटना है। लगातार बढ़ते पानी ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कराने, फंसे लोगों और मवेशियों को सुरक्षित निकालने तथा बांध की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

प्रशासन की कार्यवाही

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 प्रेमचंद्र सिंह और मांझी सीओ रोहित कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर, चेफुल पंचायत के ही उड़ियानपुर में भी रात में बांध टूट गया। वहां मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। प्रशासन की टीम प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दहा नदी का बांध कब टूटा?−
दहा नदी का बांध रविवार की अहले सुबह टूटा।
Jitendra Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Jitendra Kumar Pandey

शॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।


कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।


विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: दहा नदी का बांध टूटा, दो सौ घरों में घुसा पानी, तीन सौ बीघा फसल बर्बाद