एप लोड किया तो बीपीएससी शिक्षक के खाते से हजारों रुपये गायब
रसूलपुर में एक शिक्षक ने एक एप लोड किया, जिससे उनके खाते से पहले नौ रुपये और फिर करीब तीन सौ निन्यानवे कर के हजारों रुपये कट गये। पीड़ित शिक्षक ने बैंक से संपर्क किया, लेकिन बैंक ने कहा कि एप लोड करने में उन्होंने गलती की।

रसूलपुर। अगर आप कोई एप लोड कर रहे हैं और उसके लिए पैसे की मांग होती है तो सावधान रहें। एक शिक्षक ने एक एप लोड किया तो उनके खाते से पहले नौ रुपये, फिर करीब तीन सौ निन्यानवे कर के अब तक हजारों रुपये कट गये। साइबर ठगी के शिकार शिक्षक अविनाश कुमार सारण के जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बताये जाते हैं। शिक्षक अविनाश के अनुसार शुभकामना संदेश वाला पोस्टर निर्माण का एक एप का विज्ञापन मोबाइल पर देख उन्होंने लोड किया। लोड होने के दौरान एप सक्रिय करने के लिए पहले मात्र नौ रुपये की मांग की गये जिसका भुगतान शिक्षक ने आन लाइन अपने सैलेरी एकाउंट से कर डाली।
फिर कुछ ही घंटे बाद एक-एक कर चार बार में करीब दो हजार रुपये खाते से गायब हो गये। इस संबंध में पीड़ित शिक्षक ने अपने शाखा बैंक एसबीआई छपरा में संपर्क किया तो बैंक ने कहा कि एप लोड कर के उन्होंने गलत किया है। उसे मोबाइल उपभोक्ता ही लॉग आउट कर सकता है, इसमें बैंक कुछ नहीं कर सकता। मछली व्यवसायी को घायल कर 35 हजार छीने दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भैरोपुर पुल के पास शुक्रवार को एक मछली व्यवसायी के साथ मारपीट की गई और 35 हजार रुपए छीन लिए गए। जानकारी के अनुसार व्यवसायीराजा कुमार पुल पर अपने भाई के साथ मछली बेच रहा था। तभी पूर्व के विवाद को लेकर कुछ लोग वहां पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में व्यवसायी का पैर टूट गया है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद व्यवसायी को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है। घायल के फर्द बयान पर सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। फर्द बयान में व्यवसायी ने हमलावरों पर 35 हजार रुपए छीन लेने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जिला परिषद की सामान्य बैठक आज,विभिन्न विभागों की होगी समीक्षा छपरा, एक संवाददाता। जिला परिषद की सामान्य बैठक शनिवार को होगी जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, वित्तीय वर्ष 2026-27 पन्द्रहवें वित्त आयोग की योजना ,वित्तीय वर्ष 2026-27 षष्ठम राज्य वित्त आयोग की योजना का अनुमोदन, जिला परिषद की परिसम्पतियों की समीक्षा की जायेगी। वही जिला परिषद के आय के लिए जिला परिषद के जमीन पर मॉल दुकान, विवाह भवन व जमीन लीज पर देने के लिए विचार विमर्श भी किया जायेगा। विकसित भारत-जी राम जी (मनरेगा) योजना पर सुझाव लिए जायेंगे। इसके अलावा गत बैठक की संपुष्टि की जाएगी। विधायक ने लगनपुरा में किया पीसीसी सड़क का उद्धाटन फोटो- 7- अमनौर विधान सभा क्षेत्र के लगनपुरा मे सड़क का उद्धाटन करते विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह भेल्दी, एक संवाददाता। अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने अमनौर विधान सभा क्षेत्र के लगनपुरा में 15 वें वित आयोग से अलियास मियां के घर से शिवनाथ सिंह के घर तक बनी पीसीसी सड़क का शुक्रवार को उद्धाटन फीता काटकर किया। उद्धाटन के पूर्व बीडीसी प्रतिनिधि जितेंद्र राय के नेतृत्व में विधायक कृष्ण कुमार मंटू का जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि अमनौर विधान सभा क्षेत्र का चहुंमखी विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर पूर्व मुखिया विजय राय, राजू राय, बीरेन्द्र बिहारी, छोटू कुमार साह, जितेन्द्र राय, अरूण कुमार मुन्ना, संजयपुरी, राकेश कुमार, पप्पू राय आदि उपस्थित थे। जनसुनवाई शिविर में नौ मामलों की हुई सुनवाई तरैया। तरैया अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को सीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पट्टी पचड़ौर के प्रभात कुमार सिंह ने विभिन्न मामले की सात शिकायत प्रतिवेदन दिया है। उसरी के नंदकिशोर शर्मा व नेवारी के शत्रुघ्न साह ने भूमि विवाद को लेकर शिकायत पत्र दिया है। मामले के पक्ष रखने के लिए दूसरे पक्षों पर नोटिस जारी की गयी है। शिविर में राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्र, राकेश कुमार, अमित कुमार,रोहित कुमार व लिपिक रणधीर कुमार थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



