Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCultural Evening at Sonpur Fair Talented Child Artists Mesmerize Audience
 सोनपुर मेला में भाई-बहन की गायिकी ने मोहा दर्शकों का मन

सोनपुर मेला में भाई-बहन की गायिकी ने मोहा दर्शकों का मन

संक्षेप:

सोनपुर मेले में बुधवार को पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर बाल कलाकारों ने अपनी गायिकी से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कर्ष और वैष्णवी ने भजन 'बांके बिहारी मेरे लाल' प्रस्तुत किया, जबकि सात्विक शुभम ने फिल्म 'याराना' का गीत गाकर तालियां बटोरी। इस कार्यक्रम की सराहना की गई।

Dec 10, 2025 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

सोनपुर। संवाद सूत्र हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक मंच पर बुधवार की शाम बाल कलाकारों ने अपनी गायिकी से पंडाल में उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में बाल कलाकारों ने फिल्मी गीत एवं भजन की प्रस्तुति की। जब बाल कलाकार उत्कर्ष अपनी बहन वैष्णवी के साथ मुख्य मंच पर भजन बांके बिहारी मेरे लाल की प्रस्तुति की तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। एकदम सधे हुए स्वर और ताल में दोनों की प्रस्तुति बहुत ही शानदार रही। वहीं एक अन्य बाल कलाकार सात्विक शुभम ने भी बहुत ही निराले अंदाज में फिल्म याराना का गीत तेरे जैसा यार कहां कहां ऐसा याराना गाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गायक रोशन कुमार ने भजन, लोकगीत आदि एक से बढ़कर एक रचना की आकर्षक प्रस्तुति कर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन कलाकारों के साथ हारमोनियम पर अजय कुमार,ढोलक पर मनोज कुमार सुमन,तबला पर सुरजीत सिंह एवं इफेक्ट पर विक्की पटेल ने शानदार तरीके से संगत कर कार्यक्रम में जान डाल दिया।कार्यक्रम का संयोजन गोविंद वल्लभ एवं आरबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारवे परसौना की संगीत शिक्षिका राखी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। बाल कलाकारों के कार्यक्रम की दर्शकों ने खूब सराहना की। एंटीकरप्शन के स्टेट लिगल सेक्रेटरी बने रबीन्द्र छपरा, एक संवाददाता।छपरा विधि मंडल के अधिवक्ता रबीन्द्र कुमार सिंह को नेशनल एंटीकरप्शन एण्ड आपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया ने बिहार प्रदेश का स्टेट लिगल सेक्रेटरी मनोनीत किया है। उनके इस मनोनयन पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विशाल सिंह राठौर, जिला कार्यालय प्रभारी जदयू ब्रजेश कुमार, बाल्मीकि पाठक,लोक अभियोजक सर्वजीत ओझा,विधि मंडल के अध्यक्ष गंगोत्री प्रसाद,सचिव अमरेन्द्र कुमार सिंह,मनोज सिंह, राजेश कुमार सिंह व अन्य बधाई दिया है।