Chapra News: गड्ढे भरने के बाद प्रभुनाथ नगर-एनएच-722 सड़क का होगा निर्माण

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: छपरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति पर विधायक छोटी कुमारी की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने कार्रवाई की है। विधायक ने मंत्री से मुलाकात कर सड़क की मरम्मत का आग्रह किया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सकेगी। मंत्री ने जल्द कार्यवाही का निर्देश दिया है।

Chapra News: गड्ढे भरने के बाद प्रभुनाथ नगर-एनएच-722 सड़क का होगा निर्माण

Chapra News: छपरा, एक संवाददाता। छपरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर विधायक छोटी कुमारी की पहल पर ग्रामीण कार्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। विधायक ने ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर प्रभुनाथ नगर कदम्ब चौक से अतिथि विहार भवन होते हुए टाड़ी गांव के रास्ते एनएच-722 तक सड़क निर्माण की योजना की जानकारी दी थी और शीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया था। विधायक ने मंत्री को बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

सड़क समस्या का समाधान

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने संबंधित पदाधिकारी को तत्काल सड़क के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।इसके साथ ही मंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर से बात कर प्रस्तावित सड़क निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने और निर्माण कार्य शुरू कराने का आदेश दिया। विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि जनता की तत्काल परेशानी दूर करने के साथ स्थायी समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क निर्माण पूरा होने से प्रभुनाथ नगर, टाड़ी गांव और आसपास के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंत्री के त्वरित निर्देश से स्थानीय लोगों में सड़क समस्या के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है।

ट्रेन दुर्घटना

ट्रेन की चपेट में आने से मौत छपरा, हमारे संवाददाता । छपरा-बलिया रेल खंड पर सोमवार को किसी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रिविलगंज थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव का रहने वाला टुनटुन साह बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई आनंद मोहन सिंह पहुंचे। उधर भगवान बाजार थाने की पुलिस भी पहुंच कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करने में जुट गई। जैसे ही परिवार वालों को इसकी सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया ।

सामान्य प्रश्न

विधायक छोटी कुमारी ने किस समस्या को लेकर कार्यवाही की?
विधायक छोटी कुमारी ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कार्यवाही की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: गड्ढे भरने के बाद प्रभुनाथ नगर-एनएच-722 सड़क का होगा निर्माण