
नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले में तीन साल की कैद
छपरा कोर्ट की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो स्मिता राज ने भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छेड़खानी के मामले में सनी कुमार और रमाशंकर को तीन-तीन साल की सजा सुनाई। इसके अलावा, पीड़िता को दस हजार रुपये का अर्थ दंड भी दिया गया। यह मामला 31 मार्च 2017 को दर्ज किया गया था।
कैद के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया भगवान बाजार थाने में दर्ज कराई गई थी प्राथमिकी छपरा,नगर प्रतिनिधि। छपरा कोर्ट की विशेष न्यायाधीश पॉक्सो स्मिता राज ने भगवान बाजार थाना में दर्ज प्राथमिकी की सुनवाई गुरुवार को पूरी कर ली। भगवान बाजार थाना क्षेत्र के सनी कुमार एवं रमाशंकर को भादवि की धारा 354 के अंतर्गत तीन-तीन साल की सजा दी। दस हजार रुपये पीड़िता को अर्थ दंड के रूप में देने का आदेश दिया है। मालूम हो कि भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी और मारपीट के मामले में 31 मार्च 2017 को प्राथमिक की दर्ज कराई थी।
अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो सर्वजीत ओझा व उनके सहयोगी अश्वनी कुमार ने न्यायालय में सरकार का पक्ष रखा।कुल पांच गवाहों की गवाही न्यायालय में कराई। न्यायालय द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 2 मई 2019 को आरोप गठन किया गया था । जिले के 13 प्रखंडों में नए प्रखंड - अंचल कार्यालय भवन का होगा निर्माण दो दिनों के अंदर जमीन के सीमांकन करने की हिदायत पंचायत सरकार भवन के निर्माण की भी प्रक्रिया होगी तेज छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला में 13 प्रखंडों में नये प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जहां भूमि चिन्हित की गई है वहां नये भवन के निर्माण के लिये दो दिनों के अंदर जमीन का सीमांकन सुनिश्चित करने का टास्क डीएम ने दिया है ।जमीन के सीमांकन के लिये अपर समाहत्र्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है ,जिसमें संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी शामिल होंगे। दो दिनों के अंदर समिति सीमांकन कर रिपोर्ट देगी इसके आधार पर निर्माण के लिये आगे की कार्रवाई की जायेगी।कुछ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिये भी जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को दिया गया। जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में गुरुवार को विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत प्रक्रियाधीन भू-अर्जन के मामलों की समीक्षा की गयी। भारतमाला परियोजना, रामजानकी पथ, दीघा पुल के समानांतर गंगा नदी पर सिक्स लेन केबल ब्रिज, रिविलगंज बाईपास, परसा बाईपास, गरखा बाईपास, अमनौर बाईपास, छपरा बाईपास, शेरपुर- दिघवारा रिंग रोड परियोजना, एन एच-31 गाजीपुर-बलिया- मांझी 4 लेन सड़क, एन एच 722- सोनहो फ्लाईओवर , गोल्डेनगंज आरओबी, शीतलपुर- मशरख पथ- एस एच 73 पर आरओबी निर्माण, मेडिकल कॉलेज संपर्क पथ आदि के बारे में भी जानकारी ली गयी। सड़क-पुल परियोजनाओं को लेकर किये जा रहे भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने की हिदायत दी गयी। सभी अंचलाधिकारियों को भू-अर्जन के कार्य को अपनी प्राथमिकता में शामिल कर कार्य करने पर बल दिया गया। सभी भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता को प्रतिदिन भू-अर्जन के मामलों की प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला भू-अर्जन कार्यालय में पदस्थापित सभी चार एडीएलओ को विभिन्न परियोजनाओं की जिम्मेवारी दी गई है।उन्हें संबंधित अंचल में कैम्प कर भू-अर्जन की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया।प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से स्थल पर ही कैम्प लगाकर रैयतों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने एवं इसमें आ रही समस्या का निदान सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में अपर समाहत्र्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विभिन्न परियोजना से संबंधित अभियंता गण तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहत्र्ता एवं सभी अंचलाधिकारी जुड़े थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




