सरकारी कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा पेंशन के लिए बुजुर्ग ने कराया मुंडन
लहलादपुर में पंचायत के मुखिया पंकज तिवारी ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सहयोग शिविर का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि गरीबों से पैसे मांगने की शिकायतें बढ़ रही हैं और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल रहा है। प्रशासन से जांच की मांग की गई है।
लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की दंदासपुर पंचायत में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दौरान सरकारी व्यवस्था की एक गंभीर लापरवाही उजागर हुई। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुक एक जीवित बुजुर्ग को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर दिए जाने के विरोध में बुजुर्ग ने अधिकारियों के सामने ही अपना मुंडन करा लिया।
मुंडन कराने वाले बुजुर्ग की पहचान दंदासपुर पंचायत निवासी राजदेव मांझी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन कई महीनों से बंद थी। जब उन्होंने इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है। इसी वजह से उनकी पेंशन का भुगतान रोक दिया गया।
राजदेव मांझी ने बताया कि पेंशन चालू कराने के लिए उन्होंने कई बार संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगाया, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार उपेक्षा से परेशान होकर उन्होंने सहयोग शिविर में एक अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया। अधिकारियों और आम लोगों की मौजूदगी में उन्होंने अपना मुंडन करा लिया।
बुजुर्ग ने कहा कि जब सरकारी कागजों में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है, तो हिंदू परंपरा के अनुसार उन्होंने अपना मुंडन कराकर व्यवस्था की विडंबना को सामने लाने का प्रयास किया है। उनका यह कदम शिविर में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे सरकारी लापरवाही का प्रत्यक्ष उदाहरण बताया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलेश कुमार ने कहा कि बुजुर्ग की शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि राजदेव मांझी की पेंशन शीघ्र चालू कराई जाएगी और रिकॉर्ड में हुई त्रुटि को सुधारा जाएगा।
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


