Consumers Protest Voltage Fluctuations in Ward 14 and 15 Madhoura मढ़ौरा में बिजली की गड़बड़ी से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsConsumers Protest Voltage Fluctuations in Ward 14 and 15 Madhoura

मढ़ौरा में बिजली की गड़बड़ी से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 14 और 15 में पिछले 24 घंटों से वोल्टेज की गड़बड़ी से परेशान उपभोक्ताओं ने बिजली कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने शिकायतों का ज्ञापन सौंपा और कहा कि वोल्टेज में...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराSat, 13 Sep 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
मढ़ौरा में बिजली की गड़बड़ी से नाराज उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

मढ़ौरा, संवाददाता। मढ़ौरा नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 और 15 में पिछले 24 घंटे से लगातार वोल्टेज की गड़बड़ी से त्रस्त उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने मढ़ौरा बिजली कार्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पदाधिकारियों को अपनी शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिजली आपूर्ति में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कभी वोल्टेज 300 से अधिक पहुँच जाता है तो कभी 90 के नीचे गिर जाता है। इस तकनीकी गड़बड़ी से वार्ड के दर्जनों घरों के मोटर, इनवर्टर, टीवी, आयरन, फ्रिज, कूलर और पंखे जैसे उपकरण जलकर खराब हो गए जिससे उपभोक्ताओं को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।

लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो सरकारी मिस्त्री और न ही पीएसएस कार्यालय के कर्मियों ने इस ओर ध्यान दिया। इसके बाद मजबूर होकर उपभोक्ताओं को बिजली कार्यालय का घेराव करना पड़ा। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कार्यपालक अभियंता, जिलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी को संबोधित एक लिखित शिकायत भी सौंपी जिस पर करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर हैं। इनमें रोहित भारद्वाज, विष्णु गुप्ता, पवन कुमार, कृष्ण सिंह, चितरंजन सिंह, बच्ची देवी सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली कम्पनी के कनीय अभियंता राजू कुमार सोनी ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वार्ड संख्या 14 और 15 में वोल्टेज की समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है और अब बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।