Chapra News: नगरा में कुत्ते की मौत के बाद दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: बाइक की तेज रफ्तार से आवारा कुत्ते की मौत के बाद विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में बदल गया। सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

Chapra News: नगरा में कुत्ते की मौत के बाद दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

Chapra News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, घटनास्थल पर बल तैनात नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के अरवा कोठी गांव के समीप गुरुवार को बाइक की चपेट में आने से आवारा कुत्ते की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नगरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार भी घायल हो गए।

घटना का विवरण

स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को उठाकर उनकी तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर समझाया। इसी दौरान कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुरुवार की सुबह बाइक सवार युवक करीब दर्जनभर लोगों के साथ पहुंचे और दुकान में घुसकर मारपीट करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग फिर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव के नेतृत्व में विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों में अरवा कोठी निवासी विशाल कुमार (30), अभिषेक कुमार (19), अब्दुल रहमान (18), चंदेश्वर राय (40), नगरा टोला निवासी आकाश कुमार नट (17), करण नट (25) व धनजीत राय (40) शामिल हैं। थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है。

FAQs

✦घटनास्थल पर कितने लोग घायल हुए थे?−
घटनास्थल पर सात लोग घायल हुए थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: नगरा में कुत्ते की मौत के बाद दो पक्षों में मारपीट, सात घायल