ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराआरा : हत्या के लिए पहुंचा बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

आरा : हत्या के लिए पहुंचा बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

ला सिंह है। पुलिस के अनुसार वह किसी विधवा की हत्या करने के लिये बामपाली की ओर जा रहा था। तभी एसपी को सूचना मिल गयी। उसके बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और डीआईयू...

आरा : हत्या के लिए पहुंचा बदमाश हथियार  के साथ गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,आराSun, 27 Mar 2022 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

शहर में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग से पुलिस ने महिला की हत्या करने की नीयत से पहुंचे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसे शुक्रवार की रात गायत्री मंदिर के नजदीक से पकड़ा गया। उसके पास से एक पिस्टल और दो गोलियां भी बरामद की गयी है। हालांकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़ा गया बदमाश गोला मोहल्ला निवासी भोला सिंह है। पुलिस के अनुसार वह किसी विधवा की हत्या करने के लिये बामपाली की ओर जा रहा था। तभी एसपी को सूचना मिल गयी। उसके बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर नवादा थानाध्यक्ष अविनाश कुमार और डीआईयू की टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके साथी का किसी विधवा से अवैध संबंध चल रहा था। फिलहाल दोनों में विवाद हो गया है। उसके बाद उसके साथी ने विधवा को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। उसी के तहत शनिवार की रात दोनों विधवा की हत्या की नीयत से निकले थे। तभी ऐन मौके पर पुलिस को इसकी भनक लग गयी और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी है। इसे लेकर गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है। इधर, पुलिस की सक्रियता और सटीक सूचना से विधवा की जान बच गयी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें