
खनुआ नाला और तेल नदी पर हुई चर्चा
छपरा में साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था पचमेल द्वारा जल निकासी की समस्या पर जूम वार्ता आयोजित की गई। प्रो पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि खनुआ नाला का निर्माण शहर के लिए समस्या बनेगा। बारिश में जल जमाव की आशंका है। कई नेताओं ने शहर की जल निकासी की स्थायी समाधान के लिए विचार साझा किए।
छपरा, एक संवाददाता। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था पचमेल के प्लेटफार्म पर जूम वार्ता छपरा की जल निकासी की समस्या को लेकर आयोजित की गई। संस्था के सचिव प्रो पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि खनुआ नाला पर रूपगंज करीमगंज इलाके में बुडको द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है वह शहर के लिए वरदान नहीं अभिशाप सिद्ध होगा। इसे भूतल एवं प्राकृतिक जल प्रवाह के तल से लगभग 8 फीट ऊंचा बना दिया गया है। इस कारण पड़ोस के घर 8 फीट नीचे हो गए हैं। बरसात के दिनों में वहां भीषण जल जमाव होगा। यही स्थिति जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार के उत्तर की तरफ है ।
वहां भी नाला न्यायालय परिसर और जिलाधिकारी कार्यालय परिषर से 4 फीट ऊंचा है और उपरोक्त परिसरों का जल संसर्ग के कंक्रीट नाले से छूट गया है। इस प्रकार जिलाधिकारी कार्यालय परिसर और संपूर्ण न्यायालय परिषद में भी हरेक वर्ष भीषण जल जमाव होगा। वेटरंस फोरम के सचिव डॉ बीएनपी में कहा कि खनुआ नाला और तेल नदी प्राकृतिक जल निकास की जीवन रेखाएं हैं। संपूर्ण शहर में नालों का निर्माण कर यदि इन्हें इन दोनों से जोड़ दिया जाए तो शहर की जल निकासी की समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। मनीष कुमार ने कहा कि खनुआ नाले की उद्गम और अवसान की संपूर्ण क्षेत्र की कंटूर मैपिंग कर उसके ढलान की निरंतरता का निर्धारण किए बिना कार्य किया जाने पर समस्या और गहरी होती जाएगी।राघवेंद्र प्रताप ने भी अपना विचार रखा और तेल नदी की जलधार को सुनिश्चित करने की मांग की। परसा के लंगरपुरा में शहादत दिवस के रूप में मनाई गई भाजपा नेता की पुण्यतिथि परसा,एक संवाददाता। प्रखंड की भेल्दी पंचायत के लंगरपुरा में भाकपा नेता योगेंद्र सिंह की 17वीं पुण्यतिथि सोमवार को शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। अलग-अलग अंचल कमेटी से आए दर्जनों भाकपा नेताओं स्वर्गीय योगेंद्र प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की एवं उनके बताए हुए सिद्धांतों के अनुरूप पार्टी हित एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।आयोजित समारोह की अध्यक्षता पूर्व अंचल कमिटी सचिव कॉ.सीताराम माझी ने की।जिला सचिव रामबाबु सिंह,डॉ.महात्मा प्रासाद गुप्ता,शिवजी दास,परमात्मा गुप्ता,जान मोहम्मद,नसीम मोहम्मद,अखलेन्द्र सिंह,विजय कुमार,विश्वनाथ राय सहित कई उपस्थित थे। शिक्षक नेता वृजनंदन शर्मा को लक्ष्मी नारायण पुस्तकालय में दी गई श्रद्धांजलि छपरा, एक संवाददाता। वरिष्ठ शिक्षक और संघर्षशील नेता वृजनंदन शर्मा को शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को लक्ष्मी नारायण पुस्तकालय में श्रद्धांजलि दी गई। और उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की। मालूम हो कि उनका निधन पटना स्थित आवास पर गत रविवार की सुबह हो गई थी। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर संवेदना व्यक्त की। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव दिनेश कुमार सिंह, संरक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, अध्यक्ष अभय कुमार सिंह,आलोक कुमार सिंह , संजय कुमार ,हरि कुमार मिश्रा, विकास कुमार, मिथिलेश यादव ,कुमार राजू दास ,अनिमेष मोहन ,पप्पू सिंह, दीनबंधु दीपक ,अनिल कुमार सिंह, गुलाम सरवर, विजय किशोर सिंह, विनय कुमार दुबे समेत अन्य शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




