Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChhapra Residents Face Severe Traffic Issues Due to Ongoing Double Decker Construction
सड़क निर्माण कार्य में सड़क खुदी तो नाले बनने में भी आवागमन रुका

सड़क निर्माण कार्य में सड़क खुदी तो नाले बनने में भी आवागमन रुका

संक्षेप:

ल जमाव की बनी स्थिति डबल डेकर के कारण कई नाला ध्वस्त, लोगों के घर से नहीं निकल रहा पानी फोटो 22: पंचायत भवन रोड में जर्जर नाला के कारण सड़कों पर जल जमाव फोटो:23 डबल डेकर निर्माण के कारण वर्षों से...

Jan 13, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, एक संवाददाता । परियोजनाओं के निर्माण कार्य में शहर की सड़क खुदी पड़ी है तो नाले बनने मेें भी अवागमन को लेकर काफी परेशानी हो रही है। शहर के कई मोहल्ले की सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी है। डबल डेकर निर्माण के कारण नगर पालिका चौक से गांधी चौक तक लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धीमी गति से हो रहे निर्माण कार्य के कारण लोगों के घर का किचन का पानी घर में ही लगा रहता है। मालूम हो कि डबल डेकर निर्माण के कारण उत्तर और दक्षिण साइड के दोनों नाला ध्वस्त कर दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिस वजह से लोगों को बरसात के दिनों में पूरी तरह से जल जमाव का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों की रोजगार पर आफत बताया जाता है कि जहां लोगों की दुकानदारी चौपट हो गयी है। वहीं यहां के लोगों को घर से सड़क पर निकलना मुश्किल हो गया है। नाला और सड़क के अभाव में आवागमन पूरी तरह से प्रभावित होने लगा है। स्थानीय विजय कुमार ने बताया कि डबल डेकर के कारण उनकी दुकान काफी दिनों से बंद है। दुकान से ही उनका परिवार का भरण पोषण होता है लेकिन अब लोगों से कर्ज लेकर घर चलाया जा रहा है। रामप्रवेश प्रसाद ने बताया कि डबल डेकर निर्माण का कार्य काफी धीमी है। जिस रफ्तार से काम हो रहा है उस हिसाब से कहीं दूसरी जगह काम कर परिवार को चलाना पड़ेगा। रंजीत कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों की समस्या पर अगर पहल की गई होती तो दुकानदारों को ऐसी समस्या से जूझना नहीं पड़ता। 20 साल से पंचायत भवन रोड की बनी है नारकीय स्थिति पंचायत भवन रोड पर 20 साल से जल जमाव बना हुआ है। इस रोड से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। सालों भर इस रोड पर जल जमाव लगा रहता है। हालांकि इस रोड व नाला का नगर निगम की ओर से टेंडर भी निकाला जा चुका है। अतिक्रमण नहीं हटाये जाने के कारण संवेदक नाला और रोड का निर्माण का कार्य शुरू नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में तीन पार्षदों ने नगर निगम के रवैया पर असंतोष जताया है। स्थानीय मोतीलाल शाह ने बताया कि नगर प्रशासन आम लोगों की समस्या को नजर अंदाज कर रहा है। सुमन पाल ने बताया कि इस रोड से आवागमन करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है। संतोष राम ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए अनेकों बार आवाज उठाया गया लेकिन समाधान करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया गया। नेहरू चौक रोड पर वर्षों से जल जमाव,आवागमन प्रभावित नेहरू चौक से लेकर गांधी चौक तक नाला का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को जल जमाव में ही चलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय पार्षद कुंती देवी, पूर्व पार्षद डॉ संतोष शर्मा,राजू पंडित, अजय शर्मा, रंजन कुमार, संतोष राय, डॉ रामेश्वर महतो, मिट्ठू महतो ने बताया कि इस रोड पर प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है। फिर भी नगर निगम नाला बनाने की दिशा में कोई सार्थक कदम नहीं उठा रहा है।