Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChhapra Police Strengthens Security SSP Takes Action Against Negligent Officers
जिले के चार पुलिसकर्मियों के वेतन पर  लगाई रोक, मांगा स्पष्टीकरण

जिले के चार पुलिसकर्मियों के वेतन पर लगाई रोक, मांगा स्पष्टीकरण

संक्षेप:

छपरा में, एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने पुलिसकर्मियों की तत्परता की जांच के दौरान चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही के लिए सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर उदासीन थे। अनुशासन को बनाए रखने के लिए उनकी वेतन पर रोक लगाई गई है।

Nov 11, 2025 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में बेहतर विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में सारण पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने औचक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की तत्परता की जांच की। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि शहर के डाक बंगला रोड स्थित तनिष्क ज्वेलर्स के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के ड्यूटी स्थल पर पहुंचने पर यह पाया गया कि कुछ पुलिसकर्मी ड्यूटी के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चार पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर कुर्सियों पर बैठे आपस में बातें करते हुए पाए गए। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान उनके वर्दी पर निर्धारित नेम प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। सिपाही1201 सचिन कुमार ,1232 मुकेश कुमार ,1400 अतिदिप कुमार 1319 जयबिन्द कुमार शामिल है। इन सभी लोगों का वेतन पर अगली आदेश तक रोक लगा दी। इन सभी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और जनता की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने अन्य तैनात पुलिस पदाधिकारियों को भी सतर्क रहने, ड्यूटी समय पर उपस्थित रहने तथा जनता के साथ शालीनता बनाए रखने के निर्देश दिए।