सामान्य शल्य कक्ष में शुरू होगी नेत्र शल्य सेवा
छपरा सदर अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन के लिए राहतभरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने सामान्य शल्य कक्ष में नेत्र शल्य क्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उन्हें बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर मिलेगा।

छपरा, हमारे संवाददाता । सदर अस्पताल में नेत्र का ऑपरेशन कराने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पृथक नेत्र शल्य कक्ष पूरी तरह स्थापित और कार्यशील होने तक अंतरिम व्यवस्था के तहत सामान्य शल्य कक्ष में नेत्र शल्य क्रिया शुरू की जाएगी। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ कृष्णामोहन दुबे द्वारा जारी निर्देश के अनुसार संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत संक्रमण नियंत्रण, उपकरणों की स्वच्छता, शल्य कक्ष संबंधी मानकों तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सके।
अस्पताल प्रशासन वह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप गुप्ता का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से मोतियाबिंद सहित अन्य सामान्य नेत्र शल्य प्रक्रियाओं के लिए मरीजों को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। अब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध होगा, जिससे उन्हें अन्य शहरों या बड़े अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


