धान खरीदारी में लक्ष्य पूर्ति को डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छपरा जिले में धान खरीदारी की प्रगति की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी ने बैठक की। निर्धारित 94,777 मीट्रिक टन के लक्ष्य में से 70,191 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 28 फरवरी 2026 तक लक्ष्य पूरा किया जाए और छोटे किसानों से अधिक धान खरीदने पर जोर दिया।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिले में चल रही धान खरीदारी की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभागार में बैठक की। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिला के लिए निर्धारित 94,777 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 70,191 मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 74 प्रतिशत है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 28 फरवरी 2026 तक ही धान की खरीदारी की जानी है, इसलिए शेष अवधि में निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। जिन पैक्स व व्यापार मंडलों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया, उनके लक्ष्य में कटौती करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने वाले पैक्स और व्यापार मंडलों को अतिरिक्त लक्ष्य आवंटित किया गया है, ताकि खरीदारी की गति तेज की जा सके।बैठक
में यह भी जानकारी दी गई कि अब तक कुल 10,683 किसानों से धान की खरीद की गई है। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सीमांत व छोटे किसानों से अधिकाधिक धान क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को नियमित निगरानी, भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लक्ष्य पूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




