चौथे दिन भी चला नगर प्रशासन का बुलडोजर
साहेबगंज से गांधी चौक तक अतिक्रमण साफ से मेवा लाल चौक होते हुए गांधी चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, अस्थायी दुकानें, ठेले-खोमचे और नालों पर किए गए...

साहेबगंज से गांधी चौक तक अतिक्रमण साफ फोटो शहर में जेसीबी से अतिक्रमण हटाते निगम के कर्मी छपरा, एक संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर प्रशासन का अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को साहेबगंज से खनुआ नाला, कटहरी बाग से मेवा लाल चौक होते हुए गांधी चौक तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बने अवैध ढांचे, अस्थायी दुकानें, ठेले-खोमचे और नालों पर किए गए कब्जों को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। सुबह से ही नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अभियान में जुट गई। पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।
प्रशासन का मुख्य फोकस नालों के किनारे और मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पर रहा ताकि यातायात सुचारू हो सके और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर बन सके।अभियान को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। छपरा नगर निगम के उपनगर आयुक्त अरशद इमाम, राजस्व अधिकारी कुमार अखिलेश्वर व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अभिषेक कुमार को दंडाधिकारी के रूप में तैनात किया गया था। इनके नेतृत्व में पूरी कार्रवाई की निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ जगहों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें। अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


