ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराछपरा नगर निगम का दो करोड़ मुनाफे का बजट पारित

छपरा नगर निगम का दो करोड़ मुनाफे का बजट पारित

सदस्यों ने बजट को ध्वनि मत से अनुमोदित कर दिया। बजट को सदन में रखे जाने के पूर्व मेयर प्रिया देवी ने सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि बजट के प्रति सदस्यों को पहले ही पार्षदों को उपलब्ध करा दिया गया...

छपरा नगर निगम का दो करोड़ मुनाफे का बजट पारित
हिन्दुस्तान टीम,छपराFri, 31 Aug 2018 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम के मुनाफे वाला वार्षिक बजट ध्वनि मत से अनुमोदित हुआ। वित्तीय वर्ष 2018-19 के एक अरब, 57 करोड़, एक लाख, 28 हजार रुपये का बजट नगर आयुक्त अजय कुमार सिन्हा ने सदन में रखा। उन्होंने सदस्यों से कटौती प्रस्ताव रखने को कहा लेकिन सदस्यों ने बजट को ध्वनि मत से अनुमोदित कर दिया। बजट को सदन में रखे जाने के पूर्व मेयर प्रिया देवी ने सदस्यों का स्वागत करते हुये कहा कि बजट के प्रति सदस्यों को पहले ही पार्षदों को उपलब्ध करा दिया गया है, वे बजट की कमियों को सदन में रख सकते हैं।

पार्षद रमाकांत सिंह डब्लू ने सदन से जानना चाहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर कितना खर्च होता है। उनके सवाल के बाद सदन गरमा उठा। लगभग 45 मिनट तक सदन में सवाल उठते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें