ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरामहिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें संकल्पित

महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें संकल्पित

छपरा। हिन्दुस्तान संवाददाता

महिलाओं के उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें संकल्पित
हिन्दुस्तान टीम,छपराSun, 24 Dec 2017 07:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष अनामिका सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण व उत्थान के लिए केन्द्र व राज्य की एनडीए सरकारें संकल्पित हैं। आज महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को विकास पुरुष के रूप में देख रही हैं। सूबे की सियासत में बीजेपी की महिला मोर्चा सशक्त रूप से खड़ी है। यह मोर्चा सूबे की महिलाओं के हक व हकूक के लिए उनके साथ खड़ी हैं। वे रविवार को शहर में आयोजित बीजेपी के महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थीं।

समारोह में उमड़ी महिलाओं की भीड़ देख गदगद मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा कि वे इन दिनों पूरे प्रदेश के दौरे पर हैं। छपरा के इस समारोह जैसी भीड़ उन्हें अब तक कहीं नहीं दिखीं। यह भीड़ बताती है कि सारण की महिलाएं बीजेपी, केन्द्र व राज्य सरकार के विकासात्मक कदम के साथ हैं। सफल आयोजन के लिए उन्होंने मोर्चा के जिलाध्यक्ष व महिला कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद ने कहा कि महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम की सफलता केन्द्र व राज्य सरकार की लोकप्रियता की देन है। उन्होंने पार्टी के अन्य मोर्चा से भी इसी तरह के सशक्त व सफल कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष अन्नु सिंह ने व संचालन महिला मोर्चा प्रभारी रंजीत सिंह ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें