जनगणना 2026: अंतिम चरण में पहुंचा मकान सूचीकरण, डिजिटल एप से तेज हुआ डेटा संग्रहण
सारण जिले में जनगणना के पहले चरण के मकान सूचीकरण कार्य का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से यह कार्य तेजी से और सटीकता से चल रहा है। 30 चार्ज के तहत 7571 प्रगणक और 1285 सुपरवाइजर सक्रिय हैं, जिनका काम रियल टाइम डेटा एंट्री के साथ निगरानी की जा रही है।

जिला नोडल पदाधिकारी और ऑब्जर्वर लगातार क्षेत्र में कर रहे कैंप फोटो 22 जनगणना कार्य के तहत मकान संख्या अंकित करते प्रगणक न्यूमेरिक 30 चार्ज अधिकारी बनाए गए हैं छपरा, नगर प्रतिनिधि। देश की सबसे व्यापक प्रशासनिक कवायद मानी जाने वाली जनगणना के प्रथम चरण में सारण जिले का मकान सूचीकरण कार्य अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है।
डिजिटल तकनीक का उपयोग
परंपरागत कागजी प्रक्रिया के साथ-साथ डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग ने इस बार कार्य को अधिक सटीक, पारदर्शी और तेज बना दिया है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरी सक्रियता के साथ मैदान में डटे हुए हैं, जिससे तय समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण होने की उम्मीद मजबूत हुई है।जिले के 20 प्रखंडों के ग्रामीण क्षेत्रों और 10 नगर इकाइयों को मिलाकर कुल 30 चार्ज बनाए गए हैं, जहां 7571 प्रगणक और 1285 सुपरवाइजर कार्य में जुटे हैं। इन कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों का गहन भ्रमण कर मैप मिलान, गणना ब्लॉक के विवरण का भौतिक सत्यापन और अन्य प्रारंभिक प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जहां कहीं वेब-मैप या डिस्क्रिप्शन में अंतर पाया गया, वहां चार्ज स्तर पर सीएमएमएस और एचएलबीसी पोर्टल के माध्यम से आवश्यक सुधार भी कर लिए गए हैं। अब तक 3,00,704 मकानों पर नंबर अंकित करते हुए सूचीकरण और नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। 314 प्रगणकों ने एप के माध्यम से डेटा संग्रहण डिजिटल माध्यमों के उपयोग ने इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बना दिया है।
एचएलओ मोबाइल एप
जनगणना निदेशालय द्वारा विकसित एचएलओ मोबाइल एप को 4952 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर लिया है, जबकि 314 प्रगणकों ने इस एप के माध्यम से डेटा संग्रहण भी शुरू कर दिया है। यह एप रियल टाइम डेटा एंट्री और मॉनिटरिंग को संभव बना रहा है, जिससे त्रुटियों की संभावना कम हो रही है और पारदर्शिता बढ़ रही है। जिला नोडल पदाधिकारी कर रहीं निगरानी भारत सरकार व राज्य जनगणना निदेशालय के निर्देशानुसार जिला नोडल पदाधिकारी अदिति आनंद और ऑब्जर्वर आयुषी सिंह लगातार क्षेत्र में कैंप कर कार्यों की निगरानी कर रही हैं। दोनों अधिकारी प्रतिदिन विभिन्न चार्ज का दौरा कर प्रगति, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुपालन और कार्य की गुणवत्ता का सूक्ष्म अवलोकन कर रही हैं।
कार्य की गुणवत्ता
बुधवार को परसा बाजार नगर पंचायत के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय टीम द्वारा जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, अनुशासन और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है। समयबद्धता और शुद्धता दोनों पर विशेष ध्यान उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि समयबद्धता और शुद्धता दोनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।अब तक अधिकारियों ने रिविलगंज, मांझी, एकमा, बनियापुर, लहलादपुर, जलालपुर, सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, इसुआपुर, मशरक, पानापुर, तरैया, नगरा, गड़खा, मकेर और परसा सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। इसके साथ ही नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्रों में भी कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया है। सभी संबंधित कर्मियों को जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व मानते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट की समीक्षा
जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव स्वयं इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 11 बजे, दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे सभी 30 चार्ज से प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। उनके निर्देश पर जिला और चार्ज स्तर पर कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) को सक्रिय कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में वार्ड संख्या 29 में एक प्रगणक को कार्य से रोकने की सूचना मिलने पर तत्काल क्यूआरटी को मौके पर भेजा गया। उप नगर आयुक्त सह चार्ज अधिकारी अरशद इमाम के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्य को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया। तकनीकी मोर्चे पर भी पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तारणी कुमार के नेतृत्व में एनआईसी की टीम कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी कर रही है। गूगल फॉर्म के माध्यम से चार्जवार रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है और सीएमएमएस व एचएलबीसी पोर्टल के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर तकनीकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा रहा है, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


