Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCelebration of Democracy Peaceful Voting in Madhoura Assembly Constituency
लाठी टेकते पहुंचे बुजुर्ग, सेल्फी लेते नजर आए युवा

लाठी टेकते पहुंचे बुजुर्ग, सेल्फी लेते नजर आए युवा

संक्षेप:

मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान का उत्सव मनाया गया। मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जहां बुजुर्ग और युवा दोनों ने मतदान किया। दिव्यांगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध थीं। तीन पीढ़ियों का एक साथ मतदान करना लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। मांझी में भी मतदान शांतिपूर्ण रहा, परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।

Nov 06, 2025 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

बूथों पर दिखा लोकतंत्र का उत्सव मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। कहीं बुजुर्ग लाठी टेकते पहुंचे तो कहीं पहली बार वोट देने वाले युवा सेल्फी लेते नजर आए। शाम 5 बजे के बाद भी मढ़ौरा के शिल्हौरी, माधोपुर सहित करीब आधा दर्जन बूथों पर महिलाएं कतार में दिखीं। दिव्यांगों के लिए रैम्प और स्वयंसेवक थे मौजूद मतदान केंद्रों पर बिजली, पीने के पानी और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। मतदाता पंक्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीओ, डीएसपी और थानाध्यक्ष पूरे चुनाव के दौरान सक्रिय देखे। लोकतंत्र की मिसाल बने मतदाता भावलपुर की 91 वर्षीय सुचित्रा देवी लगातार कई दशक से मतदान कर रही हैं। उन्होंने कहा की चुनाव लोकतंत्र की आत्मा है, जब तक सांस है, वोट जरूर दूंगी। वहीं अवारी की 80 वर्षीया कमला देवी जो चलने में असमर्थ हैं, वे भी लाठी के सहारे मतदान केंद्र पहुंचीं। पहली बार वोट देने वालों में जोश पहली बार वोट देने वाली युवती प्रतिमा कुमारी ने कहा की आज खुद को जिम्मेदार नागरिक महसूस कर रही हूं। कॉलेज छात्र सोनू कुमार ने बताया अब सिर्फ सोशल मीडिया नहीं, असली बदलाव वोट से आता है। दादी, मां और पोती ने एक साथ किया मतदान मढ़ौरा बाजार के हाई स्कूल बूथ पर लोकतंत्र की अनोखी तस्वीर देखने को मिली, जब सास लक्ष्मी देवी, बहू अंशु कुमारी और पोती मुस्कान कुमारी एक साथ वोट देने पहुंचीं। बहू अंशु देवी ने मुस्कुराते हुए कहा घर की तीन पीढ़ियां आज एक ही कतार में खड़ी हैं, यही लोकतंत्र की ताकत है। कुल मिलाकर, मढ़ौरा का मतदान इस बार केवल वोटिंग नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति आस्था और जिम्मेदारी का उत्सव बन गया, जहां व्यवस्था, सहभागिता और उत्साह तीनों ने मिलकर चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। हल्की नोक झोंक व झड़प के बीच मांझी में मतदान मांझी। मांझी प्रखंड क्षेत्र में हल्की नोक झोंक व झड़प के बीच चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। गुरुवार की देर शाम मांझी विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियो के भाग्य मतदान समाप्त होते ही ईवीएम में बंद हो गया व आने वाले 14 नवम्बर की मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि किसके सिर पर ताज होगा।