होली मिलन आपसी सौहार्द का प्रतीक : विधायक

Feb 25, 2026 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

भेल्दी ब्रह्मस्थान पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने भाईचारे और सौहार्द का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि होली को आपसी भेदभाव भूलकर मनाना चाहिए। मढ़ौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

होली मिलन आपसी सौहार्द का प्रतीक : विधायक

7 - भेल्दी ब्रह्मस्थान पर आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह व अन्य भेल्दी, एक संवाददाता। होली मिलन का आपसी भाईचारे व सौहार्द कायम प्रतीक है।रंगों का त्योहार होली को सभी भाई आपसी भेदभाव को भूलाकर आपसी सौहार्द के साथ मनाने का काम करें। उक्त बातें सूबे के पूर्व मंत्री व अमनौर के विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने भेल्दी ब्रम्हस्थान पर आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सबका रहेगा साथ तो अमनौर का विकास होता रहेगा। सामाजिक कार्यों व उपयोगिता में आप सभी आगे रहें।

अगर शिकायत होगी तो हम सुधार करने का काम करेगे। अमनौर में कई पावर ग्रिड बन चुके हैं। समारोह में मुख्य रूप से मुखिया ई प्रतीक कुमार, घनश्याम कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, हरेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, मुन्ना राय, नागेंद्र राय, अभिनंदन कुमार कुशवाहा, शैलेश पाठक, राहुल महतो, लालबहादुर पाण्डेय, राहुल गुप्ता आदि उपस्थित थे। मंच संचालन बीरेन्द्र बिहारी ने किया। गायक भोला भंडारी व गायिका पूजा पाण्डेय ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत कर दर्शको को खूब झूमाया।कार्यक्रम के आयोजक घनश्याम बाबा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील मढ़ौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित मढ़ौरा, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को मढ़ौरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं अंचल पदाधिकारी अम्बपाली यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है, इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अश्लील गीत बजाने, हुड़दंग मचाने या किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अजय कुमार, सीओ अम्बपाली यादव, अरुण सिंह, गामा सिंह, नागेंद्र राय, हर्षवर्धन दीक्षित, हरेश पासवान, विकास सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। होली पर हुड़दंग करने तथा अश्लील गीत बजाने पर होगी कार्रवाई बनियापुर। होली के अवसर पर हुड़दंग करने, शराब का सेवन करने , अश्लील गीत बजाने तथा सामाजिक समरसता को भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। साथ ही माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जायेगी। उक्त बातें साहाजितपुर तथा बनियापुर थाना परिसर में आयोजित शान्ति समिति की बैठक करते हुए थानाध्यक्षों ने कही। सहाजितपुर में थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा तथा बनियापुर में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने की। थानाध्यक्षों ने शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व मनाने की अपील की। थनाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि होली पर शराब सेवन करने वालों पर भी विशेष नजर रहेगी। बैठक में बीडीओ रमेन्द्र कुमार, सीओ दीनानाथ कुमार, जदयू नेता शम्स प्रवेज, नागेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, अजित राम, डॉ.इलताफ अंसारी सहित दर्जनों प्रतिनिधि व स्थानीय प्रबुद्ध मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।