वीर चौहरमल सेवा, त्याग व पराक्रम की मिसाल : मंत्री

Apr 05, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बाबा चौहरमल की 731 वीं जयंती समारोह में मंत्री संजय पासवान ने उनके जीवन को सेवा, त्याग और पराक्रम का अद्भुत उदाहरण बताया। उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। समारोह में उनके विचार आज के समय में समानता और भाईचारे की आवश्यकता को दर्शाते हैं।

वीर चौहरमल सेवा, त्याग व पराक्रम  की मिसाल : मंत्री

समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे बाबा चौहरमल सोनपुर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की मनी 731 वीं जयंती सोनपुर। प्रदेश के गन्ना एवं उद्योग मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि वीर चौहरमल का जीवन सेवा, त्याग और पराक्रम का अद्भुत मिसाल है। उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ खड़े होकर लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने यह साबित किया कि सच्चा वीर वही है जो समाज के हित और कल्याण के लिए कार्य करे और दूसरों के अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आए। वे रविवार की शाम यहां के डाकबंगला मैदान में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की आयोजित 731 वीं जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज में समानता और भाईचारे की आवश्यकता है, वीर चौहरमल के विचार और कार्य पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समारोह को प्रदेश के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की धरती पर जन्में वीर चौहरमल आज भी सामाजिक न्याय, समानता और साहस के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन में शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाई और समाज के कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाने के आजीवन संघर्ष करते रहे। समारोह को पूर्व मंत्री कृष्ण कुमार सिंह मंटू ने संबोधित करते हुए कहा कि वीर चौहरमल की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक रणविजय पासवान ने की जबकि संचालन लोजपा आर के प्रदेश प्रवक्ता साजेश पासवान और धन्यवाद ज्ञापन बिट्टू पासवान ने किया। समारोह को लोजपा आर के नेता अवधेश सिंह, अजय पासवान, शिवप्रसाद मांझी, नंदकिशोर पासवान, प्रकाश पासवान, विजय पासवान, अजय पासवान, सत्यनारायण पासवान, नरेन्द्र पासवान, राजकुमार पासवान, प्रमोद सिंह समेत अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वीर चौहरमल की झांकी भी निकाली गई। इसके पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चार वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल एकमा। स्थानीय पुलिस ने अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में सेंदुवार गांव निवासी मिथलेश साह,सरोज साह और परसागढ़ बाजार निवासी सिकंदर शर्मा व मदन शर्मा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त विभिन्न मामलों में आरोपित थे और पिछले कुछ महीनों से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।