कार व ट्रक की टक्कर में पांच लोग घायल,एक रेफर

Apr 07, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

दरीयापुर के हरिहरपुर में एक ट्रक से टकराने के बाद एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से रमेश कुमार की हालत गंभीर है और उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। सभी कार सवार गया में पिंडदान के लिए जा रहे थे।

कार व ट्रक की टक्कर में पांच लोग घायल,एक रेफर

फोटो- 13 दरियापुर के हरिहरपुर में ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार दरियापुर। शीतलपुर-परसा पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के पास कार व ट्रक में टक्कर हो गई जिसमें एक महिला सहित कार पर सवार पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों में मकेर थाना क्षेत्र के रमेश कुमार, उसकी पत्नी, अशोक राय, संजीत राय आदि शामिल हैं। रमेश कुमार की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घायलों में चार लोग एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।वहीं

ट्रक भी कार को बचाने में खाई में फंस गया है। घटना मंगलवार की सुबह करीब छह बजे की बताई जा रही है। बताया जाता है कि सभी कार सवार गया में अपने पूर्वज का पिंडदान करने जा रहे थे। उनके साथ एक नाई भी था। हरिहरपुर के पास ट्रक से कार की टक्कर हो गई। इसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।सभी घायलों को पुलिस व स्थानीय लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए जिसमें एक को पीएमसीएच रेफर किया गया है ।अन्य लोगों की हालत ठीक बताई जा रही है। यात्री बस के टक्कर से बाइक सवार घायल, रेफर अमनौर , एक संवाददाता। अमनौर के खोड़ीपाकर खर्ग पेट्रोल पंप स्थित एसएच -73 पर अनियंत्रित यात्री बस के टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना मंगलवार की है । घायल मढौरा के नेथुआ के सत्येन्द्र ठाकुर (55 वर्ष) बताये गये हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुट गयी । सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को लोगों ने एम्बुलेन्स बुलाकर सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।