Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCandle March in Chapra Demands Justice for ANM Anjali s Murder Amid Allegations Against Police
एएनएम अंजलि मामले में न्याय की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला

एएनएम अंजलि मामले में न्याय की मांग को लेकर कैंडिल मार्च निकाला

संक्षेप:

छपरा में एएनएम अंजलि की हत्या के मामले में परिजनों और संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। परिवार का आरोप है कि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों ने न्याय की मांग की और निष्पक्ष जांच की अपील की। रेलवे एसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की।

Jan 03, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हमारे संवाददाताl एएनएम अंजलि की हत्या के मामले में परिवार और कुछ संगठन के लोगों ने शनिवार की संध्या छपरा जंक्शन परिसर व शहर के कुछ इलाकों में कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को आत्महत्या बता रही है जबकि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों का आरोप है कि अंजलि के साथ अन्याय हुआ है और उसे न्याय मिलना चाहिए लेकिन जिस तरीके से जांच चल रही है उसमें आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। यह कैंडिल मार्च भरत मिलाप चौक से शुरू होकर भगवान बाजार चौक, रेलवे कॉलोनी होते हुए जीआरपी थाना के पास जाकर समाप्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंडिल मार्च में मृतका एएनएम के भाई भी शामिल थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार को एसपी रेल द्वारा मीडिया के सामने दिया गया बयान मृतका के पक्ष को कमजोर करने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बयान से न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। मृतका के परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग के नारे लगाए और प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की। वहीं रेलवे के सीनियर एसपी और टीम में शामिल पदाधिकारी ने इस कांड में शामिल अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर कुछ स्थानों पर छापेमारी की है।