Hindi NewsBihar NewsChapra NewsCancellation of Weekly Train to Vaishno Devi Due to Waterlogging High-Tech Security Measures at Chhapra Junction
छपरा से उधमपुर के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन निरस्त

छपरा से उधमपुर के लिए चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन निरस्त

संक्षेप:

छपरा जंक्शन से वैष्णो देवी उधमपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन को जलभराव के कारण रद्द कर दिया गया है। यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। वहीं, छपरा जंक्शन की सुरक्षा को हाईटेक बनाया जा रहा है,...

Aug 31, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा हमारे संवाददाताl छपरा जंक्शन के रास्ते वैष्णो देवी उधमपुर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन कैप्टन तुषार महाराज सोमवार को निरस्त कर दी गई हैl जम्मू कश्मीर की तरफ पानी होने के कारण रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को रद्द कर दिया हैl साप्ताहिक ट्रेन के रद्द किए जाने से माता वैष्णो देवी जाने वाली यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी हैl यात्रियों का कहना है कि ट्रेन से पंजाब जम्मू जाने के लिए काफी सहूलियत हो रही थी। आपको बता दे किया कि छपरा से प्रत्येक सोमवार को उधमपुर के लिए चलती है। छपरा जंक्शन की सुरक्षा को हाईटेक बनाया जा रहा जंक्शन पर नाइट विजन कैमरे लगाये जा रहे फोटो 1 छपरा जंक्शन के यार्ड जहां लगाए जाएंगे आईपी सीसीटीवी कैमरे छपरा, हमारे संवाददाता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छपरा जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था को और हाईटेक किया जा रहा है। वाराणसी मंडल के ए वन स्टेशन छपरा जंक्शन से प्रतिदिन 20 से 25 हजार यात्रियों का दूसरे राज्यों से आना-जाना होता है। वैसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने छपरा जंक्शन को सुरक्षा व्यवस्था से लैस करने जा रही है। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। छपरा जंक्शन पर और जंक्शन परिसर में नाइट विजन कैमरे लगाए जा रहे हैं। पहले से लगे सभी पुराने सीसीटीवी कैमरे को टेलिकॉम विभाग के द्वारा हटाया जा रहा है। ये कैमरे स्टेशन परिसर, सेकंड एंट्री और प्लेटफार्म नंबर 6, 7, और 8 लगेंगे जिनकी लाइव मॉनिटरिंग छपरा कंट्रोल रूम, दिल्ली के रेलवे बोर्ड से की जाएगी। आपको बता दे कि इसके अलावा टेलिकॉम विभाग और रेलवे सुरक्षा बल ने समन्वय करके एक जॉइंट रिपोर्ट बनाकर वाराणसी मंडल मुख्यालय को भेज दिया है। जिसमें छपरा जंक्शन के यार्ड में 109 आईपी कैमरे लगाए जाएगे। इसके अलावा, छपरा कचहरी स्टेशन के यार्ड में 15 कैमरे और टेकनिवास स्टेशन के यार्ड में 10 कैमरे लगाने का भी प्लान है। तीन किलोमीटर लंबे यार्ड की संपूर्ण निगरानी इसी नेटवर्क से हो सकेगी। जानकारों का कहना है कि नाइट विजन कैमरे 500 मीटर तक के चेहरे को रात में अंधेरे में कैद कर लेते है । पहले जो कैमरे लगाए गए थे वह रात में अच्छे से यात्रियों की चेहरा को कैद नहीं कर पाते रहे थे कैमरों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी त्वरित कार्रवाई कर सकेंगे। असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों या चोरी जैसे मामलों में त्वरित पहचान और सबूत जुटाना पहले से आसान होगा। रेल प्रशासन का कहना है कि इस योजना के पूरा होते ही छपरा जंक्शन उत्तर बिहार के सबसे हाईटेक निगरानी वाले स्टेशनों में शुमार हो जाएगा।