पांच लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
महतो को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। शराब के नशे में पति-पत्नी की पिटाई, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी...

तरैया । उसरी गांव में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर पांच लीटर देसी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देख भाग रहे शराब कारोबारी परमा महतो को खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। शराब के नशे में पति-पत्नी की पिटाई, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी तरैया । थाना क्षेत्र के माधोपुर बड़ा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा घर में घुसकर पति-पत्नी की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़िता शोभा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए शौरभ श्रीवास्तव को नामजद आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट करते हुए बेपर्दा कर अपमानित भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, चार पर केस तरैया । थाना क्षेत्र के लौवा गांव में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता चांदा खातून ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पति ईरान हुसैन, सास शहनाज बेगम, देवर इरफान हुसैन एवं ननद खुशी खातून को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। फिलहाल वह अपने मायके में रहकर जीवनयापन कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शादी समारोह में आई युवती लापता, युवक पर अपहरण की प्राथमिकी तरैया । तरैया में एक शादी समारोह में शामिल होने आई युवती के अचानक गायब हो जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव निवासी पीड़ित पिता ने इसुआपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी इम्तियाज अली को नामजद आरोपी बनाया है। उन्होंने पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, पांच नामजद तरैया । थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव में रास्ते में महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता सबीना खातून ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गांव के ही वीरेंद्र ठाकुर, रूपेश ठाकुर, पुनीत ठाकुर समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने रास्ते में घेरकर उसका हाथ पकड़ लिया और विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


