Hindi NewsBihar NewsChapra NewsBrave Villagers Save Two Children from Drowning in Manjhi
जान की बाजी लगा साहसी युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

जान की बाजी लगा साहसी युवक ने पोखरे में डूब रहे दो मासूमों की बचाई जान

संक्षेप:

बालकों को गहरे पानी से निकालकर पहुंचाया गया अस्पताल मांझी/ दाउदपुर। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोंढा गांव स्थित पोखरा में सोमवार की दोपहर डूब रहे दो मासूम बालकों की जान ग्रामीणों की तत्परता से बच गई।...

Feb 09, 2026 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

मांझी/ दाउदपुर। मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के गोंढा गांव स्थित पोखरा में सोमवार की दोपहर डूब रहे दो मासूम बालकों की जान ग्रामीणों की तत्परता से बच गई। ग्रामीणों द्वारा दोनों बालकों को तत्काल मांझी (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को छपरा रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि वह सोमवार को दाउदपुर से सन्यासी बाजार के रास्ते मांझी आ रहे थे, तभी उन्होंने पोखरे में दो बच्चों को डूबते देखा और बिना देरी किए वे पानी में कूद पड़े ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बालकों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पोखरे में डूब रहे दोनों बालक धरणी दास के मठिया मोहल्ला निवासी क्रमशः सलीम अंसारी के चार वर्षीय पुत्र अरशद अली व मोजिम अंसारी की ढाई वर्षीय पुत्री सफा बताए जाते हैं। परिजनों ने बताया कि खेलते खेलते दोनों पोखरे तक पहुंच गए थे और पैर फिसलने के बाद पोखरे के गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब रहे थे। रसूलपुर:पीएम के परीक्षा पर चर्चा को स्कूलों में दिखाया गया प्रसारण रसूलपुर।थाना क्षेत्र के हाईस्कूलों के स्मार्ट क्लास में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा का प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया।चर्चा की द्वितीय कड़ी के प्रसारण को सुन नौंवी , दसवीं और ग्यारहवीं के छात्र-छात्रा काफी प्रभावित हुए। छात्र छात्राओं ने कहा कि पीएम के सुझाव को वे अमल में लायेंगे।छात्राओं के अनुसार उनके मन में उठ रहे कई समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री जी की चर्चा में मिल गया।रामनंदन हाईस्कूल योगियां के प्रधानाध्यापक लाल बाबू यादव ,अतरसन के रमेश प्रसाद ने बताया कि चर्चा के बाद छात्र छात्राओं से शिक्षकों ने प्रतिक्रिया ली। प्रतिक्रिया में छात्र छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा को काफी उपयोगी बताया।बीइओ योगेन्द्र बैठा ने बताया कि प्रखंड के सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों को प्रसारण का लिंक शनिवार को ही सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर दिया गया था।सभी विद्यालयों ने ससमय स्कूलों में लगे स्मार्ट टीवी पर प्रसारण शुरू कर दिया गया।