ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरादेह व्यापार के अड्डे पर छापा, पांच महिला, दो पुरुष गिरफ्तार

देह व्यापार के अड्डे पर छापा, पांच महिला, दो पुरुष गिरफ्तार

इंस्पेक्टर सह थानेदार धर्मेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी, एएसआई रंजीत कुमार के अलावा आधा दर्जन से अधिक महिला सिपाही छापेमारी दल में शामिल थीं। वहीं पुलिस ने उस कमरे से कुछ आपत्तिजनक...

देह व्यापार के अड्डे पर छापा, पांच महिला, दो पुरुष गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,छपराFri, 29 Mar 2019 07:02 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढ़ा मठिया मोड़ के समीप एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी, महिला थाना व मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी कर पांच महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी हर किशोर राय ने बताया कि इन लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। इनमें दो युवतियां सारण के सीमावर्ती यूपी के बलिया जिले की रहनेवाली हैं। इसके अलावा तीन महिलाएं हंै, जो आसपास की ही रहने वाली हंै। इस धंधे में शामिल पुलिस टीम ने मां- बेटा को भी गिरफ्तार किया है। छापेमारी दल में मुफस्सिल इंस्पेक्टर सह थानेदार धर्मेन्द्र कुमार, महिला थानाध्यक्ष कुमारी विभा रानी, एएसआई रंजीत कुमार के अलावा आधा दर्जन से अधिक महिला सिपाही छापेमारी दल में शामिल थीं। वहीं पुलिस ने उस कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। पुलिस पदाधिकारी ने मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं गिरफ्तार सभी को जेल भेजने की तैयारी चल रही थी। मालूम हो कि इसके पहले भी एसपी के नेतृत्व शहर के होटलों व लॉज में भी छापेमारी कर कई लोगों को अपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें