चंवर से युवक का शव पुलिस ने किया बरामद
छपरा के रिविलगंज थाना क्षेत्र में कटरा नेवाजी टोला के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी घटना में, परौना गांव में एक वृद्ध चरवाहा पोखरा में डूबकर मर गया।

छपरा, हमारे संवाददाता। रिविलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेवाजी टोला के समीप चंवर से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ नगर मोहल्ले के चंदन कुमार बासफोड. के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही रिविलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान संभव हो सकी। शव की जांच के दौरान युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पोखरा में डूबने से चरवाहा की मौत तरैया ।
थाना क्षेत्र के परौना गांव में वृद्ध चरवाहा की पोखरा में डूबने से मौत हो गई । वह पोखरा में अपने पशु को धो रहा था। तभी पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर चौराहा गांव निवासी 62 वर्षीय अमरजीत राय बताया जाता है। राहगीरों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस टीम ने ग्रामीणों की सहयोग से पोखरा से शव निकाला । पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हैं। पशु को धोने के क्रम में एक चरवाहा वृद्ध व्यक्ति की पोखरा में डूबने से मौत हो गई है।मृतक
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



