Chapra News: मांझी के नाविकों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, मानदेय 400 से बढ़ाकर 800 करने की मांग

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: नाविकों ने मानदेय और नावों के किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन दिया। उनका कहना है कि दैनिक भुगतान 800 से घटाकर 400 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल और मरम्मत का खर्च बढ़ा है। बनियापुर के सोहई शाहपुर में युगल सिंह और भावनाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने उनके योगदान और आदर्शों को याद किया।

Chapra News: मांझी के नाविकों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, मानदेय 400 से बढ़ाकर 800 करने की मांग

नाविकों की मानदेय और किराया बढ़ाने की मांग

Chapra News:

डीजल के दाम बढ़े, मानदेय आधा हुआ - आर्थिक संकट से जूझ रहे नाविक मांझी। आपदा प्रबंधन, पर्व-त्योहारों और विधि-व्यवस्था ड्यूटी में तैनात किए जाने वाले नाविकों ने मानदेय और नाव के किराए में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार की जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। पेशेवर नाविकों का कहना है कि वे बाढ़ जैसी आपदा, किसी भी अप्रिय घटना या छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व-त्योहारों के समय प्रशासन के निर्देश पर अपनी नावें और सेवाएँ पूरी निष्ठा के साथ उपलब्ध कराते हैं लेकिन सरकारी भुगतान की वर्तमान दर ने उनके सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा कर दिया है। आवेदक राम इकबाल साहनी व रविन्द्र कुमार चौधरी सहित अन्य नाविकों ने बताया कि पहले एक छोटी नाव के नाविक को 800 रुपये प्रतिदिन का भुगतान मिलता था, जिसे घटाकर अब मात्र 400 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। बढ़ती महंगाई में 400 रुपये में परिवार चलाना असंभव हो गया है। नाविकों ने दूसरी मांग नावों के प्रकार के अनुसार किराया निर्धारण की रखी है। वर्तमान में बिना मोटर वाली छोटी नाव, छोटी मोटर चालित नाव, मझोली मोटर चालित नाव और बड़ी मोटर चालित नाव के संचालन और रख-रखाव का खर्च अलग-अलग है। डीजल और मरम्मत की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे पुरानी दरों पर नाव चलाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है। नाविकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों को देखते हुए सभी प्रकार की नावों के किराए और नाविकों के दैनिक मानदेय का उचित, व्यावहारिक और सम्मानजनक दर पर पुनः निर्धारण किया जाए, ताकि वे बिना किसी आर्थिक व मानसिक तनाव के अपनी सेवाएं दे सकें।

युगल सिंह और भावनाथ सिंह की पुण्यतिथि

युगल सिंह और भावनाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश, बताया महामानव बनियापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखण्ड के सोहई शाहपुर में सोमवार को समाजसेवी स्व. युगल सिंह और स्व. भावनाथ सिंह की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई। आयोजन युगल सिंह भावनाथ सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मांझी विधायक रणधीर सिंह शामिल हुए। विधायक ने कहा कि युगल सिंह और भावनाथ सिंह का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनो समाजसेवियों को महामानव बताते हुए आज के समय उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष केदारनाथ सिंह व मणिकपुरा पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त हरिशंकर राय, अवकाश प्राप्त शिक्षक कामेश्वर सिंह, अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद शर्मा तथा शिक्षक शैलेन्द्र पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक कामेश्वर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन गोपाल सिंह ने किया। समारोह में दोनों महान विभूतियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान और आदर्शों को स्मरण किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦नाविकों ने जिलाधिकारी से क्या मांग की है?−
नाविकों ने नावों के प्रकार के अनुसार किराया और दैनिक मानदेय उचित दर पर फिर से तय करने की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: मांझी के नाविकों ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, मानदेय 400 से बढ़ाकर 800 करने की मांग