ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराचुनाव में बीजेपी का सुफड़ा हो जायेगा साफ : तेजस्वी

चुनाव में बीजेपी का सुफड़ा हो जायेगा साफ : तेजस्वी

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा वंचितों व गरीबों के हक की लड़ाई धारदार होगी और निरंतर जारी रहेगी। आने वाले चुनाव में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जायेगा। भाजपा...

चुनाव में बीजेपी का सुफड़ा हो जायेगा साफ : तेजस्वी
छपरा हिन्दुस्तान टीमSun, 21 Oct 2018 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा वंचितों व गरीबों के हक की लड़ाई धारदार होगी और निरंतर जारी रहेगी। आने वाले चुनाव में बीजेपी का सुपड़ा साफ हो जायेगा। भाजपा और आरएसएस के लोग जानते थे कि लालू जी के रहते संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता, इसलिए उन्हें साजिश के तहत जेल भेजवाया गया। संविधान बचाओ न्याय यात्रा के दूसरे चरण के आगाज के अवसर पर वे रविवार को शहर के नगरपालिका मैदान में कार्यकर्ताओं व आम लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि उनके पिता शेर हैं और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है। लालू जी जल्द आप लोगों के बीच होंगे। लालू एक व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम है। हम लोग सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता के लोग हैं। कुछ लोग बहुरूपिया हैं,अपराधी के सामने हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि छपरावासी हमारे परिवार के लोग हैं। हम हमेशा सुख-दुख में साथ रहते हैं। छपरा से इस न्याय यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया है जिसको लोगों का अपार समर्थन मिला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के बारे में कहा कि नीतीश कुमार चोर दरवाजे से सत्ता का सुख भोग रहे हैं। आज जनता की सरकार नहीं है। सत्ता के लोग अपराधी को संरक्षण दे रहे हैं। मुजफ्फरपुर काण्ड को सभी नजदीक से जान रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें