बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनायें कार्यकर्ता : सीग्रीवाल
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मांझी के गुर्दाहां कला में भाजपा ने दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया। सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने का आह्वान किया। राज्यमंत्री ललन सहनी ने समर्पित कार्यकर्ताओं की अहमियत पर प्रकाश डाला।

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मांझी में भाजपा का दो दिवसीय शिविर, संगठन मजबूती पर जोर 9 मांझी के गुर्दाहां कला में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल व अन्य दाउदपुर (मांझी)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत सारण पश्चिमी के मांझी मध्य मंडल अंतर्गत गुर्दाहां कला गांव में दो दिवसीय मंडलीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं राज्यमंत्री ललन सहनी ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने गांव-गांव तक संगठन को विस्तार देने, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। शिविर के पहले दिन के कार्यक्रम में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, राज्यमंत्री ललन कुमार सहनी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष उमेश तिवारी, भाजपा जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह समाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया व एआई के उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के पूर्वी जिला अध्यक्ष मनोज पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, मनोज प्रसाद, उमेश प्रसाद, भोला कुमार, राकेश सिंह, महंत जी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। -
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


