सांसद सीग्रीवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निदान

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने जलालपुर में अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा, तरैया में सहयोग शिविरों की तिथियां निर्धारित की गईं। पचड़ौर बाजार में एक युवती के अपहरण की शिकायत भी दर्ज की गई है।

 सांसद सीग्रीवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं, किया निदान

4 जलालपुर स्थित आवास पर मंगलवार को लोगों की समस्या सुनते सांसद सीग्रीवाल जलालपुर, एक प्रतिनिधि। बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर पहुंचे दर्जनों लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निदान किया। एक एक लोगों की समस्या सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन करके समस्या के निदान का निर्देश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान मेरी पहली प्राथमिकता है। मौके पर राजेश्वर कुंवर, अवध किशोर मिश्र, वकील सिंह, रामाधार सिंह काका सहित अन्य लोग मौजूद थे।

तरैया में सहयोग शिविर लगाने की तिथि निर्धारित

तरैया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है। बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि 19 मई को पंचायत माधोपुर व पोखरेरा में, 2 जून को चंचलिया और भगवतपुर में, 16 जून को भटगाई व डेवढ़ी में, 7 जुलाई को पचभिंडा व तरैया में ,21 जुलाई को पचड़ौर व डुमरी में,4 अगस्त को नरायणपुर एवं सरेया रत्नाकर में, 18 अगस्त को चैनपुर में सहयोग शिविर लगेगा।

पचड़ौर बाजार पर गई युवती का अपहरण

तरैया। थाना क्षेत्र के पचड़ौर बाजार में मार्केटिंग करने गई युवती का अपहरण कर लिया गया। अपहृता के माता आकुचक निवासी ने स्थानीय थाने में एक शिकायत प्रतिवेदन दिया है जिसमे कहा गया है कि 1 मई को सुबह में मार्केटिंग करने पचड़ौर बाजार गई थी ,जो आजतक घर नहीं लौटी है। प्रतिवेदन में एक युवक गुडु कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आंधी- तूफान बारिश से बारह घंटे से बिजली गायब, उपभोक्ता परेशान

तरैया । प्रखंड में सोमवार की संध्या में आई तेज आंधी, तूफान व बारिश से प्रखंड में बारह घंटे से बिजली गायब है। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। सोमवार की रात्रि से लेकर दिन में ग्यारह बजे तक बिजली गांवों में नहीं आई थी। इस ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं रहने से अंधेरे में लोग रातभर रहते हैं।

जलालपुर मे युवक की बाइक चोरी

कोपा। जलालपुर थाने के माधोपुर में गैस सिलेंडर लाने गये युवक की बाइक चोरी हो गयी। कोपा के चतरा गांव निवासी पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जलालपुर थाने में लिखित शिकायत की गयी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने कब लोगों की समस्याएं सुनीं?
बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मंगलवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।