Chapra News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

हिन्दुस्तान, छपरा
share

Chapra News: भाजपा ने सारण में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि यह दिवस 1947 में विस्थापित लोगों के दर्द और बलिदान की याद दिलाता है। अन्य नेताओं ने भी समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Chapra News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

Chapra News: फोटो:13 फोरलेन स्थित भाजपा कार्यालय में विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौश जुलूस निकालते भाजपाई छपरा, एक संवाददाता ।भारतीय जनता पार्टी सारण के तत्वावधान में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

फोरलेन स्थित भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, छपरा विधायक छोटी कुमारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय और रामदयाल शर्मा ने संयुक्त रूप से भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लाखों लोगों के अकल्पनीय दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। साथ ही यह देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है।

गहरी संवेदना व्यक्त की गई

छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 1947 के ऐतिहासिक विभाजन के दौरान हुए विस्थापन और हिंसा में जान गंवाने वाले और प्रभावित हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जाती है।पूर्व विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने कहा कि यह दिवस हमें सीख देता है कि समाज से नफरत, भेदभाव और विभाजनकारी ताकतों के जहर को समाप्त कर आपसी भाईचारे, एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखा जाए। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन जुलूस निकाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, रामदयाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह,श्रीनिवास सिंह, प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, राजीव कुमार सिंह, कृष्णा राम, शत्रुघ्न भक्त, सत्या सिंह, बलवंत सिंह, धर्मेंद्र चौहान व अन्य मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कब मनाया गया?−
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsछपराChapra News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस