मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर परिसर से आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मढ़ौरा के मां गढ़देवी मंदिर में आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां गढ़देवी की पूजा की और स्वदेशी सामान के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। अभियान का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।
फोटो- 13 मढ़ौरा गढदेवी मंदिर परिसर से आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत करते भाजपा कार्यकर्ता मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गढ़देवी की पूजा-अर्चना कर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन व नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। पूजन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों से संपर्क कर स्वदेशी वस्तुओं के विक्रय व उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही मढ़ौरा की आम जनता से भी स्वदेशी सामान अपनाने का आग्रह किया गया, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके।
यह अभियान विधानसभा संयोजक डॉ रामबाबू सिंह और नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार उजाला के नेतृत्व में संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। अभियान में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अंबिका मांझी, नगरा मंडल अध्यक्ष शैलेश साह, जिला उपाध्यक्ष बलिराम तिवारी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आर्य सुमंत सहित सिकंदर राय, गामा सिंह, दिलीप प्रसाद, राकेश कुमार, बालेश्वर सिंह, लालाबाबू कुशवाहा, नागेंद्र राम, हरेंद्र सिंह, बृजभूषण ठाकुर, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र साह, परमेश्वर सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




