भाजपाइयों ने जीत के जश्न में फोड़े पटाखे
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। बीजेपी जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया। विधायक जनक सिंह ने भी तरैया बाजार में मिठाइयां बांटी और कहा कि यह राष्ट्रवाद के जागरण का परिणाम है।

फोटो 26- जीत का जश्न मनाते बीजेपी कार्यकर्ता छपरा। पश्चिम बंगाल,असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड व अभूतपूर्व विजय पर पटाखे फोड़ और मिठाइयां बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया । पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा को ही प्रचंड जीत पर सारण भाजपा के नेताओं ने नगरपालिका चौक पर पटाखे फोड़कर व मिठाइयां बाट और उल्लास के साथ खुशी मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत बीजेपी कार्यकर्ताओं नरेंद्र मोदी और नीति नवीन और बंगाल के कार्यकर्ताओं की जीत है । महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा राष्ट्रवाद की जीत है ।
बीजेपी की जीत पर बधाई
कार्यक्रम में विवेक कुमार सिंह शत्रुघन भक्त सत्यानंद सिंह , पधर्मेंद्र चौहान , सुशील कुमार सिंह ,शांतनु कुमार, अधेनदु शेखर ,राजीव तिवारी, आनंद गौरव,मदन सिंह बलवंत सिंह,शुभम वर्मा,विक्की श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का दिखा जलवा - मोर्चा छपरा। राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो व मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने एक प्रेस बयान जारी करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन को बधाई दी है ।
तरैया बाजार में मिठाई वितरण
-- विधायक जनक सिंह ने बंगाल में बीजेपी की जीत पर तरैया बाजार में बांटी मिठाइयां फोटो- 15 विधायक जनक सिंह ने बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत को लेकर तरैया बाजार में अपने कार्यकर्ताओं व गाजे बाजे के साथ मिठाइयां बांटी। विधायक जनक ने कहा कि राष्ट्रवाद के जागरण के प्रतिफल है कि बंगाल में भाजपा का प्रचंड जीत हुई है। ममता बनर्जी ने मूलधन पर कभी ध्यान नहीं दिया। केवल सूद पर नजर रखी। इसी कारण बंगाल की जनता ने बीजेपी को अपार मत देकर विजयी घोषित किया। उक्त मौके पर जिला परिषद हरिशंकर सिंह,शारदा सोनी,रंजीत सिंह, पैक्स अध्यक्ष राहुल सिंह,प्रवीण सिंह मंटू , धरम सिंह,रामाधार सिंह, गुडु सिंह कुशवाहा,उपेंद्र सिंह,मुकेश है,शेखर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण शामिल थे।
मशरक में जश्न
भाजपा की जीत का मशरक में मना जश्न मशरक। मशरक मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों बंगाल, असाम, व पुडुचेरी में हुई प्रचंड जीत का जश्न मनाया। भाजपा अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा उपाध्यक्ष मनु सिंह, बिपिन बिहारी सिहं, नरेंद्र सिंह काका, मुसाफिर सिंह व अन्य थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


