शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

दरियापुर के रसूलपुर गांव में एक युवक की शादी समारोह में बाइक चोरी हो गई। सचिन कुमार भोज खाने के बाद लौटा तो बाइक गायब थी। उसने पुलिस को सूचना दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं, मगरपाल मुर्तुजा गांव में एक किशोरी को शादी की नीयत से भगाया गया, जिससे उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शादी समारोह में आए युवक की बाइक चोरी

दरियापुर।डेरनी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की चोरों ने बाइक चुरा ली।जानकारी के अनुसार सचिन कुमार बाइक से अपने ही गांव में एक शादी समारोह में गया था।वह बाइक खड़ी कर भोज खाने चला गया।भोज खाकर व न्योता कर जब वह लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है।उसने काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।इस संबंध में युवक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शादी की नीयत से किशोरी को भगाया दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल मुर्तुजा गांव की एक किशोरी को युवक शादी की नीयत से भगा ले गया।

इस संबंध में किशोरी की मां ने अपने ही गांव के युवक सहित चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसके घर युवक सहित सभी आरोपी आते जाते थे। इसी का लाभ उठा कर अन्य आरोपियों की मदद से युवक ने उसकी पुत्री को बहला फुसला कर भगाया है। किशोरी की मां ने कहा है कि उसकी पुत्री दसवीं क्लास की छात्रा है। वह घर से 15 हजार रुपए भी लेकर चली गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।