ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराआरा पुल पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

आरा पुल पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी

हमारे संवाददाता छपरा। छपरा-आरा पुल पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ जख्मी हो गया। जख्मी 55 वर्षीय अधेड़ उपेन्द्र राय उर्फ ठेला राय आरा जिले के बरहरा थाना क्षेत्र के लाल टोला गांव...

आरा पुल पर वाहन की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,छपराSat, 16 Nov 2019 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरा-आरा पुल पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार अधेड़ जख्मी हो गया। जख्मी 55 वर्षीय अधेड़ उपेन्द्र राय उर्फ ठेला राय आरा जिले के बरहरा थाना क्षेत्र के लाल टोला गांव का निवासी था। वह शादी का कार्ड देने अपने रिश्तेदार के घर डोरीगंज के बलवन टोला आये थे। कार्ड देकर घर लौट रहे थे कि वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे के बाद वह पुल पर गिरा तड़प रहा था। डोरीगंज थाना पुलिस की गाड़ी मौके पर पहंुची। जवानों व पुलिस पदाधिकारी ने उसे पुलिस गाड़ी लादकर सदर अस्पताल लाये। पुलिस ने परिजनो को इस घटना की सूचना दी। स्थिति नाजुक बतायी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें