कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से ठप रहा कामकाज

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कलमबंद हड़ताल करते हुए शैक्षणिक कार्यों को प्रभावित किया। आंदोलन का अगला चरण 7 मई को और 20 मई को कुलपति के समक्ष बड़े प्रदर्शन की योजना है।

कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल से ठप रहा कामकाज

फोटो : 10 अपनी मांगों को लेकर बुधवार को राजेंद्र कॉलेज परिसर में धरना देते शिक्षकेतर कर्मचारी छपरा, एक संवाददाता। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के अंगीभूत एवं अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में बुधवार को कर्मचारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया।

कर्मचारियों का आक्रोश

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रहे राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन किया गया । कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से कलमबंद हड़ताल करते हुए अपने-अपने महाविद्यालय परिसरों में धरना दिया जिससे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। आंदोलन कर्मचारियों की 15 सूत्री मांगों एवं ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर चलाया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।

आंदोलन की पूर्व सूचना

प्रक्षेत्रीय सचिव अभिषेक कुमार ने बताया कि आंदोलन की पूर्व सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई थी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। वहीं प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष हरिहर मोहन ने सभी महाविद्यालय इकाइयों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की थी। आंदोलन के अगले चरण के तहत सात मई को पुनः धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 20 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर कुलपति के समक्ष बड़े स्तर पर प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। जिसमें प्रक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेगा, अन्यथा आंदोलन लंबा खिंच सकता है। धरना शहर के राजेंद्र कॉलेज, जगदम कॉलेज, रामजयपाल कॉलेज ,जगलाल कॉलेज, जयप्रकाश महिला कॉलेज गंगा सिंह कॉलेज एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले गोपालगंज, सीवान, परसा , अमनौर, भोरे समेत कई अन्य महाविद्यालय में धरना देते हुए कलमबंद हड़ताल आयोजित की गयी।

सामान्य प्रश्न

कर्मचारी किस दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं?
कर्मचारी 7 मई को पुनः धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।