
राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मुद्दों को लेकर की बैठक
बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नई बाजार छपरा में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला इकाई का चुनाव और शिक्षकों की प्रोन्नति की मांग पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने सरकार के रुख पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष की शोक सभा भी आयोजित की गई।
छपरा, एक संवाददाता। बिहार राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक स्थानीय कैम्प कार्यालय नई बाजार छपरा में रविवार को हुई । सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा, जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव, संगठन की मुख्य पत्रिका " शिक्षा प्रहरी का वार्षिक प्रकाशन, संघ के संस्थापक अध्यक्ष रमाशंकर गिरि की छठा स्मृति दिवस सामाजिक-सौहार्द के रूप में मनाने, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महाधिवेशन में राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव को डेलिगेशन के रूप में शामिल होने पर विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के महासचिव तसौवर हुसैन ने की व संचालन राजकीयकृत प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर गुड्डू' ने किया।
जानकारी अमित प्रकाश ने दी। नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति देने की उठी आवाज़ छपरा, एक संवाददाता। नियोजित शिक्षकों की एक बैठक डॉ भीमराव आम्बेडकर स्मारक भवन छपरा के प्रांगण में हुई। अध्यक्षता रविंद्र कुमार सिंह ने की व संचालन रामानुज सिंह ने किया ।बैठक में नियोजित शिक्षकों की लंबित मांग स्नातक प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक प्रोन्नति कालबद्ध प्रोनत्ति व वेतन विसंगति पर व्यापक चर्चा की गई । सरकार के रुख पर आक्रोश व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण इसका लाभ नियोजित शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा है ।सरकार इसे लागू न कर अवमानना कर रही है। दूसरी तरफ सरकार राजकर्मी का दर्जा देकर शिक्षकों को अभी तक ठगने का ही काम किया है । बिहार के शिक्षकों के जायज मांगों को पूरा करने के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी का गठन किया गया था । विदित हो कि नियोजित शिक्षकों के 2020 नियमावली के अधीन जो सुविधा देय है। बैठक में राधामोहन राय,हरेराम उपाध्याय, श्री राम सिंह ,हरेंद्रसिंह, जितेंद्र कुमार सिंह ,कृष्ण कुमार सिंह, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, शैलेश कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, हरिंदर सिंह, अनु कुमारी सिंह ,पंकज कुमार गुप्ता ,उपेंद्र कुमार राय, शैलेश कुमार, पूनम कुमारी ,आशा कुमारी, मंजू सिंह, आभा सिंह रीता कुमारी, काशीनाथ राय, और नियोजित शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कर संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया। शोक सभा आयोजित कर पूर्व जिलाध्यक्ष को दी गई श्रद्धांजलि छपरा, एक संवाददाता। जदयू के डाक बंगला रोड स्थित कार्यालय में रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया।पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष व स्वतंत्रता सेनानी राघव प्रसाद सिंह की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा पार्टी की मजबूती के लिए किये गये कार्यों पर चर्चा की। पशुपति पटेल, वाल्मीकि पाठक, जिला जदयू कार्यालय प्रभारी ब्रजेश कुमार, चंद्रभूषण पंडित, दीपक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज पटेल,ई प्रभाष शंकर , इमरान चुन्नू , आशिफ खान व अन्य मौजूद थे। परसा में पियक्कड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल परसा,एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के दारोगा राय चौक के समीप से एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि वह भेल्दी थानाक्षेत्र के तकेया का शैलेंद्र राय है।उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और रविवार की दोपहर बाद जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




