Chapra News: कठिन सवाल व ऊंचा कटऑफ तय करेगा किस्मत

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

Chapra News: युवा पेज लीड के बाद निकलते परीक्षार्थी छपरा, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी व उमस के बीच उत्पाद दारोगा बनने के सपने को साकार

Chapra News: कठिन सवाल व ऊंचा कटऑफ तय करेगा किस्मत

Chapra News: युवा पेज लीड भीषण गर्मी में भी नहीं डगमगाया हौसला, दारोगा बनने के जज्बे के साथ पहुंचे परीक्षा केंद्र शांतिपूर्ण संपन्न हुई दारोगा भर्ती परीक्षा न्यूमेरिक 01 पाली में ली गई परीक्षा 78 पदों पर होनी है भर्ती फोटो 4 शहर के जिला स्कूल परीक्षा केंद्र पर रविवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद निकलते परीक्षार्थी छपरा, नगर प्रतिनिधि। भीषण गर्मी व उमस के बीच उत्पाद दारोगा बनने के सपने को साकार करने और वर्दी पहनकर समाज की सेवा करने की मजबूत इच्छाशक्ति के साथ हजारों परीक्षार्थी रविवार को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

परीक्षा केंद्रों की तैयारी

सुबह से ही शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हाथ में प्रवेश पत्र, चेहरे पर गंभीरता और आंखों में आत्मविश्वास लिए अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।दारोगा की लिखित परीक्षा केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को और मजबूत करने का अवसर भी है। यह बात कई परीक्षार्थियों ने कही। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से दारोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए सारण जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। आयोग के स्तर पर 78 पदों के लिए यह परीक्षा ली गई। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 13,008 परीक्षार्थियों के लिए सीटिंग प्लान बनाई गई थी, लेकिन महज 5,292 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 7,716 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा एक पाली में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक संपन्न हुई।

प्रश्नपत्र की विशेषताएँ

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि इस बार प्रश्नपत्र पहले की तुलना में अधिक कॉन्सेप्ट आधारित और स्टेटमेंट पर केंद्रित था। सामान्य अध्ययन के साथ-साथ करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों की संख्या अधिक रही। बिहार से संबंधित प्रश्न भी काफी पूछे गए थे। परीक्षार्थियों के अनुसार, कुशेश्वर स्थान कहां है, भारत के सबसे पूर्वी उच्चतम पर्वत का नाम क्या है, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री का कार्यकाल, भारत की भू-तापीय ऊर्जा परियोजना कहां स्थापित है जैसे प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा, आलू दिवस की शुरुआत मूल रूप से किस देश से हुई, ई-प्राप्ति पोर्टल क्या है, सोना गिरि तीर्थस्थल किसके लिए प्रसिद्ध है, ग्रैंड स्लैम किस खेल से संबंधित है, जीवन और शतायु ऐप क्या है, भारतीय नौसेना को मिलने वाली मानद उपाधि कौन-सी है, 2025 में जल शिखर सम्मेलन कहां हुआ था, एक कूलॉम आवेश किसके बराबर होता है, ध्वनि तरंग क्या है, इंडिया पुस्तक के लेखक तथा रामचरितमानस के रचयिता से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की गहन तैयारी की परीक्षा ली।

महिला परीक्षार्थियों के लिए राहत

मुंगेर से आये परीक्षार्थी संजय कुमार, अमित कुमार और नीलाभ रंजन ने बताया कि 200 अंकों की इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न दो अंक का था। उन्होंने कहा कि करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न अपेक्षाकृत अधिक थे और वर्ष 2024 व 2025 की समसामयिक घटनाओं पर भी प्रश्न पूछे गए। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र संतुलित, लेकिन कठिन था।अब सभी परीक्षार्थियों की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं, जो उनके भविष्य की दिशा तय करेगा। गृह जिले में केंद्र मिलने से महिला परीक्षार्थियों को राहत इस बार अधिकांश महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले के मुख्यालय में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे, जिससे उन्हें काफी राहत मिली। दाउदपुर से अपने पिता के साथ शहर के जिला स्कूल केंद्र पर परीक्षा देने आईं महिला परीक्षार्थी ऋतु ने बताया कि नजदीक केंद्र मिलने से यात्रा में परेशानी नहीं हुई और वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकीं।

सुरक्षा प्रबंध

जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार संबंधित अधिकारियों से परीक्षा की अद्यतन जानकारी लेते रहे। परीक्षा के दौरान सभी अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी की गई, जिसका प्रवेश पत्र से मिलान किया गया। फर्जी परीक्षार्थियों पर नकेल कसने के लिए बायोमेट्रिक पद्धति से उंगलियों के निशान भी लिए गए। यह बायोमेट्रिक डेटा आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय दोबारा लिया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कानूनी कार्रवाई आसानी से की जा सके। सुरक्षा के कड़े प्रबंध परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। बैग और अन्य सामान केंद्र के बाहर ही जमा कराए गए। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। छात्राओं की जांच के लिए महिला पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। इसके अलावा, कई केंद्रों पर जैमर भी लगाए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए बीस गुना परिणाम जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को असफल घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के बीस गुना अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग के स्तर पर प्रकाशित किया जाएगा। इस बार प्रारंभिक परीक्षा का कटऑफ अधिक जाने की संभावना जताई जा रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थानों के शिक्षकों का कहना है कि इस बार प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन और कॉन्सेप्ट आधारित थे। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मापदंड निर्धारित किए गए हैं। दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर छपरा में रहा हाई अलर्ट, स्टेशन से चौक-चौराहों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था फोटो 1 छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और जवान छपरा हमारे संवाददाता। उत्पाद विभाग के दरोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को छपरा शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर छपरा जंक्शन तक पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। परीक्षा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने-जाने को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से सुदृढ़ किया। छपरा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर रेल थाना और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों एवं जवानों की तैनाती की गई थी। स्टेशन परिसर में लगातार गश्त की जा रही थी, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। यात्रियों और परीक्षार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी गई। इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। ट्रेनों में तैनात स्कॉर्ट पार्टी लगातार कोचों का निरीक्षण करती रही और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए रखी। सुरक्षा बलों ने यात्रियों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। सीनियर एसपी विनीत कुमार लगातार मॉनीटरिंग कर रहे थे वहीं शहरी क्षेत्र में एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह पेट्रोलिंग व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए । रेलवे सुरक्षा बल, छपरा पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव, रेल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बी.पी. आलोक तथा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान पूरे दिन प्लेटफॉर्म पर भ्रमण करते रहे। वे सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते हुए जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देते रहे। वहीं शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। टाउन थाना चौक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस पदाधिकारी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और टीयर गैस के साथ पूरी तरह अलर्ट मोड में मौजूद रहे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई दल को भी तैयार रखा गया था। --- विशेष अभियान में 60 गिरफ्तार 294 लीटर शराब जप्त छपरा, हमारे संवाददाता। सारण जिले में अपराध और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 17 वारंटी एवं आठ शराब कारोबारियों सहित कुल 60 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियान वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में शराब सेवन के 17, वारंट के 17, शराब कारोबार के आठ, हत्या के प्रयास के 10, दहेज हत्या के तीन, अपहरण के दो, पॉक्सो एक्ट के एक, चोरी के एक तथा अन्य मामलों के एक अभियुक्त शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाना तथा अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 294 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 264 लीटर देशी तथा 30 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा एक देशी कट्टा, एक त्रिशूल, दो मोटरसाइकिल तथा अपहरण के दो पीड़ितों को भी बरामद किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। विशेष जांच अभियान के दौरान 17 वाहनों से कुल 24 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दारोगा भर्ती परीक्षा कब आयोजित की गई थी?
दारोगा भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsChapra NewsChapra News: कठिन सवाल व ऊंचा कटऑफ तय करेगा किस्मत