30 दिन में नहीं हुआ समाधान तो अफसर होंगे सस्पेंड: सम्राट
बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'सहयोग पोर्टल' का शुभारंभ किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 दिन में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर सस्पेंड कर दिया जाएगा। जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है। सभी पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

30 दिन में नहीं हुआ समाधान तो अफसर होंगे सस्पेंड: सम्राट
सहयोग पोर्टल का शुभारंभ
सोनपुर से ‘सहयोग पोर्टल’ लॉन्च, कहा- मोदी-नीतीश के सपनों को पूरा कर रही सरकार छपरा। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को सोनपुर प्रखंड की डुमरी बुजुर्ग पंचायत में जन सहयोग शिविर का उद्घाटन करने के साथ ही ‘सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अब लटकाकर नहीं रखा जाएगा। यदि किसी मामले के समाधान में 30 दिन से अधिक की देरी हुई तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है।
जन सहयोग शिविर का उद्देश्य
जन सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर का आयोजन अब बिहार की सभी पंचायतों में किया जाएगा। साथ ही राज्य के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिन प्रखंडों में अभी कॉलेज नहीं हैं, वहां भी जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने सोनपुर को गोद लेने का जो वादा किया था, उसे पूरा कर दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सात भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा भी वितरित किया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Jitendra Kumar Pandeyशॉर्ट बायो: जितेंद्र कुमार पांडेय पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के छपरा जिला ब्यूरो टीम से जुड़कर शिक्षा, कृषि बीट में रिपोर्टिंग करते हैं। नियमित तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रिपोर्टिंग करते हैं।
परिचय एवं अनुभव
जितेंद्र ने सारण जिले के दाउदपुर से 2008 में रिपोर्टिंग की शुरुआत की। 2015 में छपरा जिला मुख्यालय में हिन्दुस्तान की ब्यूरो टीम का हिस्सा बने। प्रिंट के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।
कॅरियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अपने कॅरियर की शुरुआत 2008 में हिन्दुस्तान अखबार से की। यहां प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में जिला मुख्यालय में प्रिंट और डिजिटल में कदम रखा।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएमसी मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट हैं। राष्ट्रीय स्तर की चार पांच खबरें एक्सक्लूसिव के तौर पर ब्रेक किया। इसके बाद राष्ट्रीय चैनलों ने भी उस खबर को उठाया।
विशेषज्ञता
खबरों में तथ्य उद्भेदन
एक्सक्लूसिव, शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


