
बिहार में विकास की रफ्तार होगी तेज: मंगल पांडे
छपरा के स्वास्थ्य सह कानून मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार के गठन के साथ विकास की गति तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग में हजारों युवाओं की भर्ती जल्द होगी। अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग की है। एनडीए सरकार रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कृत संकल्पित है।
छपरा, एक संवाददाता। सूबे के स्वास्थ्य सह कानून मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि सरकार का गठन होते ही हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। युवक- युवतियों का भविष्य संवारने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में हजारों युवक- युवती जल्द ही बहाल किए जाएंगे। ऐसी सरकार की ओर से कृषि, शिक्षा, पंचायती राज विभाग समेत कई अन्य विभागों में भी बिहार के युवक युवतियों को इसका लाभ मिलेगा। एनडीए सरकार रोजगार का अवसर पैदा करने के लिए कृत संकल्पित है। इस क्रम में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी के तौर पर पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं अतिथि शिक्षकों ने भी मंत्री को ज्ञापन सौंप कर नियमितीकरण का मांग किया।
हालांकि मंत्री ने अतिथि शिक्षकों के मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए भरोसा दिलाया। और कहा कि सरकार की मंशा है कि हर लोगों को रोजगार मिले। इसके लिए सरकार काम कर रही है। सिवान जाने के क्रम में मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के पास माला और अंग वस्त्र देकर भब्य स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि बिहार में कार्यकर्ताओं के बदौलत एनडीए की सरकार बन गई। अब सरकार की ओर से विकास कार्यों को एजेंडा बनाकर काम शुरू कर दिया गया है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाह, प्रधान प्रवक्ता प्रकाश रंजन नीकू, अर्धेंदु शेखर , ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू चौहान, बलवंत सिंह, सत्यानंद सिंह, सुषमा सोनी व अन्य शामिल हैं। कार्यकर्ताओं स्वागत के बाद मंत्री सिवान के लिए रवाना हो गये। परिनिर्वाण दिवस पर अम्बेडकर को किया पुष्पांजलि अर्पित छपरा, एक संवाददाता। शहर के मालखाना चौक स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को डाॅ भीमराव अंबेडकर की 70 वें परिनिर्वाण दिवस हर्षोल्लास पूर्वक वातावरण में मनाया गया। सर्वप्रथम लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान ने गरीब दलितों को जो पहचान दिलाया है। उसको वे सदैव याद रखेंगे। परिगणित जाति कल्याण संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार मांझी ने कहा कि अंबेडकर के दर्शायें मार्ग पर चलकर ही गरीब, दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े अपनी कामयाबी का इतिहास लिख सकते हैं।अनिल कुमार मांझी, शैलेन्द्र राम, विनोद कुमार चौधरी, सुरेश कुमार मांझी, दिलीप राम जितेंद्र मांझी आदि सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर बाबा साहब के विचार आत्मर्पण करने का संकल्प लिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




