मांझी की बीईओ पर कार्रवाई, एक वेतन वृद्धि रोकी
बिहार शिक्षा विभाग ने मांझी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी की एक वेतन वृद्धि रोक दी है। यह कार्रवाई स्कूलों की लापरवाही और मॉनिटरिंग न करने के आरोप में की गई है। जांच में कई विद्यालयों में अनियमितताएं और सुविधाओं की कमी पाई गई। विभा रानी ने ग्रामीण समस्याओं का हवाला दिया, लेकिन विभाग ने इसे असंतोषजनक माना।

छपरा। बिहार शिक्षा विभाग ने मांझी की प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विभा रानी पर विभागीय कार्रवाई करते हुए उनकी एक वेतन वृद्धि बिना संचयी प्रभाव के रोक दी है। यह कार्रवाई विद्यालय निरीक्षण में लापरवाही, स्कूलों की समुचित मॉनिटरिंग नहीं करने तथा सरकारी कार्यों के प्रति उदासीनता के आरोप में की गई है।शिक्षा विभाग की जांच में मांझी प्रखंड के कई विद्यालयों में अनियमितताएं सामने आई थीं। निरीक्षण के दौरान गौरेया टोला स्थित विद्यालय में 110 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 16 छात्र उपस्थित मिले। वहीं मध्याह्न भोजन कई दिनों से बंद पाया गया तथा विद्यालय में बिजली, बेंच-डेस्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं की कमी भी सामने आई।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय भभौली में अतिक्रमण और कम कमरों में कक्षाएं संचालित होने की शिकायत भी मिली।विभा रानी ने अपने बचाव में ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं और संसाधनों की कमी का हवाला दिया, लेकिन विभाग ने उनके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। इसके बाद बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत दंड अधिरोपित किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


