अतिक्रमण नहीं हटाने पर मांझी सीओ से स्पष्टीकरण

Jan 30, 2026 09:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

छपरा के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 16 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की। इनमें से 7 मामलों में आदेश पारित किए गए। एक विशेष मामले में अतिक्रमण हटाने के लिए अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। जिलाधिकारी ने सभी लोक प्राधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण की जिम्मेदारी दी।

अतिक्रमण नहीं हटाने पर मांझी सीओ से स्पष्टीकरण

छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 16 लोक शिकायत मामलों पर विस्तार से विचार किया गया।सुनवाई के क्रम में मांझी अंचल निवासी सरोज कुमार यादव से प्राप्त एक परिवाद का मामला विशेष रूप से सामने आया। इस मामले में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर पर सुनवाई पूर्ण होने के बावजूद संदर्भित अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी, मांझी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया और अतिक्रमण अविलंब हटाने का स्पष्ट टास्क सौंपा।कुल 16 मामलों में से सात मामलों में अंतिम रूप से आदेश पारित किए गए, जबकि शेष नौ मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर संबंधित लोक प्राधिकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यंत आवश्यक है। सभी लोक प्राधिकारों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति तत्परता और संवेदनशीलता दिखानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का प्रभावी व सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को सजग, सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा। जनता दरबार में 16 मामलों की सुनवाई छपरा, नगर प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जनता दरबार के दौरान प्राप्त परिवादों में से कुल 16 महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की। इस दौरान संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी व परिवादी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि क्षेत्रीय स्तर के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी संवाद किया गया। सुनवाई के क्रम में छह मामलों का पूर्ण रूप से निष्पादन कर दिया गया। शेष 10 मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान है, जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। साफ-सफाई को लेकर जागरूकता अभियान शुरू 13 - परसा में सफाई को लेकर नुक्कड़ के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते कलाकार परसा,एक संवाददाता। स्वच्छता रैकिंग के लिए परसा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए सभी वार्डों व मुहल्लों में जन जागरूकता अभियान कला जत्था के द्वारा प्रारंभ किया गया। इसके तहत सभी सरकारी विद्यालयों, गैर सरकारी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कला जत्था के कलाकारों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। नगर पंचायत परसा के स्वच्छता साथी ब्रांड दूत तैयार किया गया है। अभियान जलाने का दिशा निर्देश कार्यपालक पदाधिकरी रजनीश कुमार द्वारा दिया गया है। शौचालय की भी सफाई की जा रही है ताकि इस बार नगर पंचायत परसा बाजार को स्वच्छता रैकिंग अधिक मिल सके। बाल मेला में बच्चों ने दिखाया रचनात्मक कौशल एकमा। एकमा प्रखंड के बीआरसी कार्यालय परिसर में स्थित कन्या मध्य विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बाल मेले का शुक्रवार को आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगेन्द्र बैठा ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बाल मेले में आंगनबाड़ी व कन्या मध्य विद्यालय के कक्षा एक से पाँच तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाल मेले के दौरान बच्चों ने पुआ, पूरी, नमकीन, समोसा, छोला, चाय, फोफिया, चप, चना-चूर, चाट, भुजा, मोमो, लिट्टी-चोखा, ब्रेड पकौड़ा सहित मिट्टी का चूल्हा, कुट और कागज का घर जैसे विभिन्न व्यंजन एवं रचनात्मक उपकरण तैयार कर प्रदर्शित किए। मौके पर शिक्षक संदीप कुमार, शंभू शरण सिंह, साहेब हुसैन, वीरेंद्र राम, मनीष कुमार, अनूप गुप्ता, बिहारी राय व अन्य थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।