समृद्धि यात्रा पट 16 जनवरी से जिलों के दौरे पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से बिहार के सभी जिलों की यात्रा पर निकलेंगे, जिसे 'समृद्धि यात्रा' कहा गया है। इस यात्रा के दौरान सारण में 22 जनवरी को विकास योजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रमों में भाग लेंगे और योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

सारण में 22 जनवरी जनवरी को मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा यात्रा के दौरान विकास योजनाओं का लोकार्पण व आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री छपरा, नगर प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से बिहार के सभी जिलों के दौरे पर निकलेंगे। इस बार मुख्यमंत्री की इस व्यापक यात्रा को ‘समृद्धि यात्रा’ नाम दिया गया है। समृद्धि यात्रा को लेकर बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने रविवार को एक विस्तृत पत्र जारी करते हुए सभी संबंधित विभागों और जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।सूबे के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा जारी पत्र में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, जिलों के प्रभारी सचिव, पुलिस महानिदेशक (बिहार), सभी प्रमंडलीय आयुक्त, क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक व उप महानिरीक्षक, सभी जिलाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक को मुख्यमंत्री की जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के संबंध में गाइडलाइंस दी गई हैं।पत्र
में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री का 16 जनवरी से जिलावार समृद्धि यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। इस दौरान मुख्यमंत्री जिलों में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यात्रा के क्रम में प्रगति यात्रा और सात निश्चय योजना से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ जिलों की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा जिले की प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन व कार्यारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।समृद्धि यात्रा के दौरान जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे। इसके साथ ही जिलास्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि योजनाओं के स्थल निरीक्षण के समय संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव व सचिव अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक के साथ-साथ निर्धारित विषयों से संबंधित विभागों के शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे। किसी अपरिहार्य स्थिति में विभाग के दूसरे वरीयतम पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे। सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारी, जिनमें सारण जिला भी शामिल है, को निर्देश दिया गया है कि वे समृद्धि यात्रा को लेकर समय से सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित जिलों में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की पूर्व समीक्षा कर ली जाए, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कार्यों की वास्तविक प्रगति स्पष्ट रूप से सामने आ सके।मुख्य सचिव ने सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि समृद्धि यात्रा के दौरान निर्धारित विषयों और आयोजनों को लेकर पूर्ण तैयारी के साथ ससमय उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि यह यात्रा विकास, समीक्षा और जनसंवाद के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सके। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सारण में 22 जनवरी को कार्यक्रम होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



