जिले में 31 केंद्रों पर आज से होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) की प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। परीक्षा 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को तीन चरणों में होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से 2.5 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर और कड़ी निगरानी होगी।

जिले में 31 केंद्रों पर आज से होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा

परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले अभ्यर्थियों को पहुंचना अनिवार्य बायोमेट्रिक, फेस रिकग्निशन और मोबाइल जैमर से होगी निगरानी हर केन्द्र पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और प्रेक्षक होंगे तैनात न्यूमेरिक 03 चरणों मे होनी है परीक्षा पेज छह की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एडीईओ) प्रतियोगिता परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ होगी। 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को तीन चरणों में आयोजित होगी। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लानिंग का काम पूरा कर लिया गया। जिले में कुल 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां प्रत्येक चरण कुल 14 हजार 940 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रत्येक केन्द्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन, बार कोड स्कैनिंग, फेस रिकग्निशन और मोबाइल जैमर के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण बनाने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस बल और प्रेक्षकों की विशेष तैनाती की गई है। परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जायेगा। प्रभारी डीएम लक्ष्मण तिवारी ने शनिवार को ही ब्रीफिंग के दौरान इस संबंध में सभी दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा था कि इसमें किसी तरह की लापरवाही, उदासीनता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अलग -अलग पालियों में होगी परीक्षा यह परीक्षा विभिन्न दिवसों को अलग अलग पाली में होगी। जिस दिन दो पाली होगी , उसमें सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक की परीक्षा होगी। वहीं कुछ दिनों में एकल पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2:30 घंटे पहले केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि कोड स्कैनिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। इलेक्ट्रॉनिक गजट को लेकर सख्ती कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यहां तक की वीक्षक और केन्द्राधीक्षक भी परीक्षा कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। केवल केन्द्राधीक्षक को कीपैड मोबाइल रखने की सीमित अनुमति दी गई है। सभी केन्द्रों पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे, जो परीक्षा समय के दौरान सक्रिय रहेंगे। हर परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। एक घंटा पहले डाटा करना होगा अपलोड परीक्षा में पारदर्शिता के लिए हर केन्द्र पर बायोमेट्रिक व फेस रिकग्निशन अनिवार्य किए गए है। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर अभ्यर्थियों का डेटा सर्वर पर अपलोड करना होगा। हर अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र पर दर्ज बार कोड स्कैन कर वास्तविक समय में उपस्थिति दर्ज की जाएगी। नकलची होंगे पांच साल के लिए निष्कासित डीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि नकल, प्रतिरूपण या किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। दोषी अभ्यर्थी को न केवल परीक्षा से निष्कासित किया जाएगा, बल्कि आगामी पांच वर्षों तक आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जा सकता है। विभिन्न स्तरों पर अधिकारी नियुक्त इस परीक्षा के लिए डीएम को संयोजक व एडीएम मुकेश कुमार सहायक संयोजक हैं। वहीं सदर एसडीओ नितेश कुमार परीक्षा समापन के बाद संबंधित केंद्र अधीक्षकों से खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त कर जिलाधिकारी की गोपनीय शाखा को उसी दिन भेजना सुनिश्चित करेंगे। जिला कंट्रोल रूम से भी परीक्षा की मॉनिटरिंग होगी इसके लिए पदाधिकारी से लेकर कर्मी तक की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्रखंड कॉर्डिनेटर दिलीप कुमार को किया गया सम्मानित दरियापुर।प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कॉर्डिनेटर दिलीप कुमार को सोमवार को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने अंग वस्त्र व फूल माला देकर सम्मानित किया।बीडीओ ने कर्मी विनोद के कार्य काल की सराहना की।उन्होंने कहा कि कॉर्डिनेटर विनोद काफी मिलनसार और अनुशासित कर्मचारी रहे हैं।इन्हों अपनी चार साल की सेवा काफी इमानदारी के साथ दी है।बता दें कि विनोद कुमार का स्थानांतरण जिले में हो गया है।इस अवसर पर बीपीआरओ मृत्युंजय कुमार,पर्यवेक्षक सुधीर कुमार,लेखापाल राहुल कुमार,आशुतोष,ऑपरेटर चंदन कुमार,आवास सहायक रमेश कुमार,अमरेंद्र कुमार,निर्भय कुमार,कमलेश कुमार,रूबी कुमारी आदि कर्मी शामिल हुए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।