ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरादो प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, कई घायल

दो प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, कई घायल

चेनारी। एक संवाददाता क क क क क क क क क क क क क क क क क

दो प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, कई घायल
हिन्दुस्तान टीम,सासारामThu, 18 Nov 2021 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चेनारी। नारायणपुर पंचायत में चुनाव के रिजल्ट के बाद दो प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में शराब के नशे में भोलाराम को गिरफ्तार भी किया है। उस गांव की राधिका देवी ने बताया कि मतगणना के बाद सभी प्रत्याशी जब घर आए, तो मैं भी अपने घर में आकर बैठी थी। तभी शाम को दिनेश सिंह मेरे दरवाजे पर आकर गाली देने लगा। उसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट भी करने लगा। इसकी सूचना दूरभाष पर थानाध्यक्ष को दी गई। पुलिस ने आकर हालात पर काबू पाया। इस मामले में दिनेश सिंह, पंकज सिंह, पवन सिंह, अमन सिंह, शिव बचन सिंह, चंदन सिंह, अंकित और भोलाराम के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। भोलाराम को शराब के नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें