Chapra News: बीडीसी की बैठक में नल-जल में गड़बड़ी और राशन कटौती पर हल्ला
Chapra News: प्रखंड सभागार में सदस्यों ने योजनाओं में अनियमितता व गड़बड़ी का मुद्दा उठाया सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने प्रखंड में नल-जल व्यवस्था की बदहाली और राशन वितरण में एक किलो खाद्यान्न की...

Chapra News: प्रखंड सभागार में सदस्यों ने योजनाओं में अनियमितता व गड़बड़ी का मुद्दा उठाया 2 - अमनौर प्रखंड परिसर के सभागार में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक में शामिल प्रमुख फरीदा खातून, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, उप - प्रमुख विक्की राय, प्रखंड आपर्ति पदाधिकारी राणा रंधीर वर्द्धन सहित अन्य। अमनौर, एक संवाददाता।
समस्या उठाने का कारण
प्रखंड परिसर स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को बीडीसी की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने प्रखंड में नल-जल व्यवस्था की बदहाली और राशन वितरण में एक किलो खाद्यान्न की कटौती का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। कोरयां के बीडीसी सदस्य रामलाल माझी, योगिनी परसा के बीडीसी सदस्य मनोज सिंह सहित कई सदस्यों ने कहा कि प्रखंड की लगभग सभी पंचायतों में नल-जल व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। किसी एक पंचायत की बात होती तो बात समझ में आती, लेकिन यहां तो हर पंचायत में यही हाल है। पीएचईडी के अधिकारी भी निष्क्रिय बैठे हैं। बैठक में प्रमुख फरीदा खातून, उप प्रमुख विवेकानंद राय उर्फ विक्की राय, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीप्रकाश कुमार, एमओ राणा रंधीर बर्द्धन सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
नाल-जल की देखरेख में कमी
सदस्यों ने कहा कि पहले पंचायत और वार्ड स्तर पर नल-जल की देखरेख होने से व्यवस्था अपेक्षाकृत ठीक थी, लेकिन जब से यह जिम्मेदारी पीएचईडी विभाग को मिली है, तब से स्थिति और खराब हो गई है। इसी तरह धरहाराखुर्द के बीडीसी मुन्ना चौहान, मिथिलेश माझी, मीणा देवी, ढोरलाही की बीडीसी राजकुमारी देवी, रेणु देवी सहित अन्य सदस्यों ने जनवितरण दुकानदारों पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उपभोक्ताओं के हक की खुलेआम हकमारी की जा रही है और प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो खाद्यान्न के बजाय चार किलो ही अनाज दिया जाता है। इस पर न तो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही अनुमंडल प्रशासन। सदस्यों ने कहा कि सरकार की अति लोककल्याणकारी योजना मनमर्जी से चलाई जा रही है।
अन्य मुद्दे और शिकायतें
बैठक के दौरान बीडीसी सदस्यों ने शौचालय योजना में भी गड़बड़ी की शिकायत की। उनका आरोप था कि सही लाभुकों को शौचालय अनुदान राशि नहीं देकर दलालों के हाथों तीन हजार रुपये लेकर राशि आवंटित कर दी जाती है, जो एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने इसकी डीएम से जांच कराने की मांग की। वहीं कई लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कागजी पन्नों पर चलने की शिकायत करते हुए बीडीओ से जांच कर कार्रवाई करने का आग्रह किया। बैठक में मौजूद बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा ने सदस्यों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.


