
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शहर में निकाली गई जागरूकता रैली, पुरुष नसबंदी सुरक्षित
सप्ताह मनाया जा रहा फोटो 1 जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शनिवार को जागरूकता रैली में शामिल एएनएम स्कूल की छात्राएं छपरा, हमारे संवाददाता l जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन के महत्व को जन-जन तक...
हम दो हमारे दो,छोटा परिवार - सुखी परिवार ,पुरुष नसबंदी सुरक्षित है,परिवार नियोजन से स्वस्थ जीवन जैसे संदेश पुरुष नसबंदी पखवारा व दम्पती संपर्क सप्ताह मनाया जा रहा छपरा, हमारे संवाददाता l जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छपरा सदर अस्पताल परिसर से एएनएम स्कूल की छात्राओं ने शनिवार को जागरूकता रैली निकाली । पुरुष नसबंदी पखवारा व दम्पती संपर्क सप्ताह के अवसर पर आयोजित इस रैली का लक्ष्य समाज को यह संदेश देना था कि संतुलित परिवार न केवल परिवार की खुशहाली के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज और देश के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
रैली की शुरुआत सदर अस्पताल से हुई, जहां सुबह से ही छात्राएं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक एकत्रित होने लगे थे। सभी ने हाथों में आकर्षक और प्रेरणादायक तख्तियां थाम रखी थीं, जिन पर हम दो हमारे दो ,छोटा परिवार - सुखी परिवार, पुरुष नसबंदी सुरक्षित है ।परिवार नियोजन से स्वस्थ जीवन जैसे संदेश लिखे हुए थे। इन नारों को छात्राएं पूरे जोश से दोहराते हुए लोगों को जागरूक कर रही थीं। मालूम हो कि रैली सदर अस्पताल से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों डाक बंगला चौक, थाना चौक और अन्य व्यस्त इलाकों-से गुजरी। जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम अरविंद कुमार ने बताया कि पुरुष नसबंदी करने वाले को क्षतिपूर्ति के रूप में ₹3000 का राशि दी जाती है जबकि उसकी उत्प्रेरित करने वाले ₹400 दिया जाता है। रैली में शामिल एएनएम छात्राओं ने बताया कि समाज में पुरुष नसबंदी को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं। लोग इसे कठिन प्रक्रिया समझते हैं जबकि वास्तविकता बिल्कुल विपरीत है। डीपीएम अरविंद कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




